Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»वीर शहीदों की शहादत हमारे लिये प्रेरणास्त्रोत : राजकुमार
    झारखंड

    वीर शहीदों की शहादत हमारे लिये प्रेरणास्त्रोत : राजकुमार

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2020Updated:July 27, 2020No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • सीआरपीएफ ने 82वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया, रक्तदान शिविर समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन

    रांची। पूरे देश में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का 82वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह के दौरान ग्रुप केन्द्र राॅची में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 82वें वर्षगाॅठ के अवसर पर बल के अधिकारी एवं जवानों द्वारा 82 युनिट रक्त दान किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महोदय राजकुमार ने उपस्थित सभी अधिकारियों और जवानो को स्थापना दिवस की बधाई दी तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अमर शहीदों को याद करते हुए प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने बताया कि वीर शहीदों की शहादत हमारे लिये प्रेरणास्त्रोत हैं जो हमें हौसला एवं हिम्मत देती है।

    उन्होंने बताया कि हमारा बल विश्व का सबसे बड़ा अर्द्धसैनिक बल है जिसमें 249 बटालियनें है जो न केवल देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति सजग एवं सचेत है बल्कि सामाजिक सरोकार एवं मानवता के प्रति भी उतना ही प्रतिबद्ध है। उन्होने बताया कि झारखण्ड राज्य में तैनात केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नक्सलियों का सामना कर उन्हे मुहॅतोड़ जबाव दे रही है। देश की सेवा करते हुए अबतक इस महान बल के 2100 से भी अधिक वीर जवानों ने अखण्ड भारत की गरिमा बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है। झारखंड राज्य में नक्सल विरोधी अभियान के लिए सी.आर.पी.एफ. की 20 जीडी बटालियन एवं 02 कोबरा बटालियन तैनात है।
    झारखंड सेक्टर के बहादुर जवानों ने इस वर्ष के दौरान अबतक 08 माओवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। इसी अवधि में 06 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है एवं 35 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त 12 रेगुलर हथियार, 26 अन्य हथियार, 1527 कारतूस, 659 डेटोनेटर, 133 आई.ई.डी. तथा 1220 किलोग्राम विस्फोटक एवं अन्य सामग्रियों को भी जब्त किया है। यह आंकड़ा ही अपने-आप में झारखंड राज्य में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कार्यो की उत्कृष्ट योगदान को उल्लेखित करता है।


    नक्सल विरोधी अभियानों के साथ-साथ ही झारखंड सेक्टर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा झारखंड राज्य में विभिन्न प्रकार के कल्याणकारी कार्य किए जा रहें हैं। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए दिनांक 21 जुन 2020 से 20 जुलाई 2020 तक ‘‘अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान‘‘ के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा 22,72,238 वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया था । केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक 25,12,791 वृक्षारोपण किया गया हैं, जो अपने आप में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ी उपल्ब्धि है। इसी निर्धारित अवधि में झारखण्ड सेक्टर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, को 1,32,000 वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। झारखण्ड सेक्टर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा अहम भूमिका निभाते हुए प्राप्त लक्ष्य से भी अधिक कुल 1,53,430 वृक्षारोपण किया है, जो बहुत बड़ी उपल्ब्धि है। साथ ही ‘‘एक व्यक्ति एक पेड़ के सिद्धांत पर सभी को वृक्षारोपण की जिम्मेदारी दी गई है साथ ही व्यक्तिगत रूप से उसकी देख-भाल की जिम्मेदारी का भी लक्ष्य रखा गया है।

         सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्याें के क्षेत्र में झारखण्ड सेक्टर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर इत्यादि का आयोजन किया जाता रहा है, साथ ही सिविक एक्शन प्रोग्राम के माध्यम से सुदुरतर्वी ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाईट, समरसेबल पम्प, खेलकुद सामग्री एवं कौशल विकास कार्यक्रमो का आयोजन, पानी को संरक्षित करने हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिग, मुर्गी पालन, ग्रामीणों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना, बल के शहीद कार्मिकों के नाम पर उनके पैतृक गाॅव के विद्यालय में सुसज्जित पुस्तकालयों का निर्माण सहित अनेकों कल्याणकारी कार्य करवाये गये है। इसके अलावा  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा लोगों के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकरी भी जन सामान्य को दी जाती है तथा इस प्रकार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल आम लोगों तथा सरकार के बीच एक ब्रिज का कार्य भी करती है।
    
         कोरोना वायरस के संक्रमण से लडने के लिए राज्य सरकार के साथ-साथ झारखण्ड सेक्टर, सीआरपीएफ द्वारा भी कई महत्वपुर्ण कदम उठाए गए। राजधानी राॅची में कनटेनमेंट जोन में संक्रमण के रोक-थाम के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की दो कम्पनियों को तैनात किया गया था, जिन्होने 24 घंटे तैनात रह कर संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कोरोना महामारी के इस दौर में झारखण्ड में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की बटालियनो द्वारा लाखों की संख्या में सेनेटाईजर, हैन्ड वाॅस, मास्क, दस्ताने, इत्यादि का वितरण किया गया। इसके अलावा इनके द्वारा सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में 2,17,000 जरूरतमंद लोगो में राशन सामग्री वितरित की गई।  

    इस अवसर पर ग्रुप केन्द्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, राॅची में विशेष कार्यक्रम का अयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि राजकुमार, पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड सेक्टर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल थे। इसके अतिरिक्त समारोह में ग्रुप केन्द्र राॅची के पुलिस उप महानिरीक्षक अखिलेश प्रसाद सिंह, झारखण्ड सेक्टर के डी.एस. राठौर, डी.टी. बनर्जी एवं ब्रिगेडियर सुशील शर्मा (सेवानिवृत) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण भी उपस्थित थे।

         स्थापना दिवस के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने पुनः सभी उपस्थित अधिकारियों और जवानो को स्थापना दिवस की बधाई दी एवं उन सभी अमर शहीदों को नमन किया गया जिन्होने देश की एकता, अखण्डता एवं सम्प्रभुता को कायम रखने हेतु अपने प्राणों की आहुति देकर सर्वोच्च बलिदान दिया।
    crpf Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में संक्रमितों की संख्या 14 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 49,931 मामले आए सामने
    Next Article 10 घंटे की उड़ान और हवा में दो बार ईंधन भरकर भारत पहुंच रहे हैं पांच राफेल लड़ाकू विमान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    Latest Posts

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.