Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
    झारखंड

    जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जल संकट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले के गंगदा पंचायत अंतर्गत दोदारी और आसपास के 14 गांव इन दिनों भीषण जल संकट का सामना कर रहे हैं। जलापूर्ति संयंत्र (डब्लूटीपी) की बिजली बकाया बिल के कारण काट दी गई है, जिससे 10 मई से जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

    प्रभावित गांवों में दोदारी, काशिया, पेचा, कुम्बिया, चुर्गी, ममार, लेम्ब्रे, दईया, हिनुवा, सलाई, बाईहातु, बागालडीह आदि शामिल हैं। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए डेढ़ से दो किलोमीटर तक जंगल या नदी-नालों तक जाना पड़ रहा है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी हो रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण महिला सुकरी देवी ने बताया, “अब हम बूढ़े लोग कितनी दूर जाएंगे पानी लाने? सरकार सिर्फ कागजों पर योजनाएं बनाती है और अधिकारी कमीशन खा जाते हैं।”

    ग्रामीण मंगल हांसदा और सोमरा मुंडा का कहना है कि करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनी जलापूर्ति योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। कई जलमीनारों तक पानी पहुंचा ही नहीं और जहां पहुंचा, वहां से लाल व बदबूदार पानी निकलता था।

    युवती फूलो सोरेन ने बताया कि उन्हें हर दिन तीन-चार बार पानी भरने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से योजना का बड़ा हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है, जिससे आम जनता को भारी कठिनाई हो रही है।

    प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कोई समाधान नहीं हुआ, तो वे सलाई चौक पर मुख्य सड़क को जाम करेंगे। साथ ही, उन्होंने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गांवों में अब आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है।

    Also Read :  रामनगर में लगी आ’ग, 36 घर जलकर राख

    Also Read :  सीजफायर पर रक्षा मंत्रालय आज 11 बजे करेगा प्रेस ब्रीफिंग

    Also Read :  अब लखनऊ में भी बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअली करेंगे यूनिट का उद्घाटन

    Also Read :  शराब तस्करों का पीछा कर रही उत्पाद विभाग की बोलेरो पलटी, फिर…

    Bagaldiha Baihatu chaibasa Churgi Daiya Dodari Drinking Water Gangda Panchayat Hinuwa Kashiya Kumbia Lembre Mamar Outstanding Bill Pecha Power Cut rural issues Salai water crisis Water Crisis Jharkhand Water Supply Halted Water Supply Scheme Failure WTP काशिया कुम्बिया गंगदा पंचायत ग्रामीण समस्या चाईबासा चुर्गी जल संकट जल संकट झारखंड जलापूर्ति ठप जलापूर्ति योजना विफलता डब्लूटीपी दईया दोदारी पीने का पानी पेचा बकाया बिल बाईहातु बागालडीह बिजली कटौती ममार लेम्ब्रे सलाई हिनुवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएनएच-98 पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौ’त
    Next Article झारखंड के इन चार यूनिवर्सिटी को मिलेंगे कुलपति, प्रक्रिया शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.