Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»आखिर क्यों विराट कोहली ने छोड़ी कप्तानी, खुद खोला राज..
    खेल-सिनेमा

    आखिर क्यों विराट कोहली ने छोड़ी कप्तानी, खुद खोला राज..

    Team JoharBy Team JoharMay 6, 2025Updated:May 6, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: किंग कोहली भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी किया करते थे। लेकिन अब वे ना तो टीम इंडिया के कप्तान हैं और ना ही आईपीएल में बेंगलुरु की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला क्यों किया, ये बात अभी तक किसी को पता नहीं थी। लेकिन अब कोहली ने खुद ही इस राज पर से पर्दा हटा दिया है। कोहली ने बताया है कि उन्होंने आखिर कप्तानी छोड़ने का फैसला क्यों किया।

    लंबे समय तक रहे आरसीबी और टीम इंडिया के कप्तान
    विराट कोहली ने कहा कि करीब आठ से दस साल तक भारतीय क्रिकेट टीम और आरसीबी के कप्तान रहे, इस दौरान उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी पर बारीक नजर रखी जा रही थी। इसके बाद कोहली ने सोचा कि बस अब बहुत हो गया, फिर कोहली ने जिंदगी में खुश रहने के लिए कप्तानी छोड़ने का बड़ा और अहम फैसला लिया। टी20 विश्व कप 2021 के बाद कोहली ने जहां एक ओर टी20 इंटरनेशनल की कप्तानी छोड़ दी, इसके बाद उन्होंने आईपीएल में आरसीबी की भी कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया। करीब साल भर बाद ही कोहली ने टेस्ट टीम इंडिया की कप्तानी भी छोड़ दी।

    खुश रहने के लिए छोड़ दी टीम की कमान

    कोहली ने आरसीबी बोल्ड डायरीज के पोडकास्ट पर कहा कि एक ऐसा समय भी आया, जब उनके करियर में बहुत कुछ हो रहा था। बोले कि जब भी वे बल्लेबाजी के लिए जाते थे तो उनसे बल्लेबाजी में काफी उम्मीदें की जा रही थी। इससे उन्हें ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत आ रही थी। उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ रहा था। विराट कोहली हर वक्त केवल इसी बारे में सोचते रहते थे। कोहली ने कहा कि साल 2022 में उन्होंने करीब एक महीने का ब्रेक लिया और इस दौरान बल्ला छुआ तक नहीं। कोहली बोले कि एक वक्त उनको ऐसा लगने लगा था कि उन्हें अगर खेल में अपने आप को बरकरार रखना है तो खुश रहना जरूरी है।

    एमएस धोनी और गैरी कर्स्टन ने दिया भरोसा

    कोहली ने भले ही सीनियर लेवल पर अपनी टीम के लिए कोई भी आईसीसी ट्रॉफी ना जीती तो, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर 19 का विश्व कप का​ खिताब जरूर जीता था। कोहली ने इस बातचीत के दौरान अपने कप्तान रहे एमएस धोनी का भी नाम लिया। कोहली बोले कि एमएस धोनी और गैरी कर्स्टन ने उन्हें भारत के लिए नंबर तीन पर खेलने का आत्मविश्वास दिया। कोहली ने कहा कि उन्होंने कई बड़े और दिग्गज क्रिकेटर्स को खेलते हुए देखा है, उन्हें नहीं लगता था कि उनका खेल उन दिग्गजों के करीब भी था। लेकिन धोनी और कर्स्टन ने उन्हें भरोसा दिया कि उनकी नंबर तीन की जगह पक्की है।

    Also read: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कई अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    Also read: लाल किले पर कब्जा मांग रही थी सुल्ताना बेगम, सुप्रीम कोर्ट क्या कहा जानिए…

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े कांड को देने वाला था अंजाम
    Next Article कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हथियार-बाइक जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ईवीएम और वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का आर-पार, 2 अक्टूबर से देशव्यापी ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा, “यूपी पुलिस को भंग कर देना चाहिए”

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन

    September 30, 2026
    Latest Posts

    ईवीएम और वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का आर-पार, 2 अक्टूबर से देशव्यापी ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

    September 30, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा, “यूपी पुलिस को भंग कर देना चाहिए”

    September 30, 2026

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026

    राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    September 30, 2026

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.