Joharlive Desk : झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को एक हाथी ने 55 वर्षीय महिला को कुचल कर मार डाला। यह घटना हजारीबाग के टाटीझरिया प्रखंड के खैरा पंचायत स्थित सिमराढाब गांव की है। मृतका की पहचान दशमी देवी के रूप में हुई है। वह अपनी गाय को खोजने जंगल की ओर गई थीं, तभी झुंड से भटके एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के कारण उनकी फसलें और घरों को नुकसान हो रहा है। खैरा पंचायत की मुखिया कुमारी माधुरी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और प्रशासन से तुरंत मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने की भी अपील की।
Also Read : केएल राहुल ने बेटी का नाम क्यों रखा ‘इवारा’, जानें इसके पीछे की रोचक कहानी
Also Read : झरिया के खदान में अज्ञात श’व मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Also Read : डेटा यूजर्स के लिए शानदार प्लान लाया BSNL
Also Read : विनय सिंह ह’त्याकांड : श्रद्धांजलि सभा में गरजी क्षत्रिय करणी सेना, कहा: हत्यारे नहीं पकड़े गए तो…
Also Read : रांची के इस अस्पताल में पहली बार नई कैमरा तकनीक से पित्त की थैली का सफल ऑपरेशन
Also Read : दो कंपनी झारखंड में करेंगे निवेश, 7 कंपनी के साथ चल रही है बातचीत : अरवा राजकमल
Also Read : कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जाति जनगणना पर NDA को घेरा
Also Read : जमशेदपुर में युवक की रहस्यमय मौ’त परिजनों को ह’त्या की आशंका…
Also Read :AAMIR KHAN की अपकमिंग मूवी ‘सितारे जमीन पर’ का पोस्टर रिलीज, रिलीज डेट भी जारी
Also Read : ताजमहल पार्किंग में खड़ी एक कार अचानक ढुलकी और हो गया कांड