Joharlive Team
कोडरमा: जिले के सतबरवां थाना क्षेत्र के कटैया जंगल में सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीआरपीएफ द्वारा कटैया जंगल में बिहार की सीमा पर चलाये जा रहे सर्च अभियान हथियार के साथ साथ जिंदा कारतूस भी हाथ लगे। असिस्टेंट कमांडेंट डिकेन्श कुमार ने बताया कि कटैया जंगल में कुछ अज्ञात व्यक्ति को देखे जाने की गुप्त सूचना हमें मिली थी। साथ ही उग्रवादियों की गतिविधियों की भी सूचना मिली थी।
इस अभियान में पत्थर का चूल्हा आदि मिला। वहीं कई स्थानों पर खाने पीने के सामान बिखरे हुए मिले। यहीं डॉग स्कवायड केे निशानदेही पर चूल्हा के बगल में बोरा में पैक करके जमीन में गड़ा हुआ 315 बोर देसी रायफल 2 पीस,315 बोर देसी कारबाईन 1 पीस,315 बोर देसी कट्टा 1 पीस,315 बोर देशी जिंदा कारतूस 11 पीस,315 बोर का खोखा 10 पीस,पावर जेल एक्सपोलेसिव 125 ग्राम 2 पीस,इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 2 पीस,इलेक्ट्रिक तार 10 मीटर,बेल्ट एमोनेशन 1 पीस बरामद किया गया और इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी गयी।
सर्च अभियान में एसआई किशोर घोष,जवान राघवेंद्र शाह, एसआई राजीव कुमार,सत्येंद्र कुमार, अनिल कुमार, शामू शर्मा, हवलदार रामाकांत सिंह सहित दर्जनों जवान शामिल थे।
कोडरमा: सीआरपीएफ को बड़ी सफलता, नक्सलियों की साजिश नाकाम, हथियारों का जखीरा बरामद
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

