Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 12:47 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»आज शाम अद्भुत होगा श्रीकाशी विश्वनाथ का नजारा… जानिए क्यों
    देश

    आज शाम अद्भुत होगा श्रीकाशी विश्वनाथ का नजारा… जानिए क्यों

    Sneha KumariBy Sneha KumariMay 4, 2025Updated:May 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    श्रीकाशी विश्वनाथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk :  गंगा सप्तमी एवं भानु सप्तमी के अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में विविध आध्यात्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने जानकारी दी कि रविवार प्रात ललिता घाट पर गंगाभिषेक तथा गंगा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। सायंकाल में मंदिर चौक स्थित शिवार्चनम मंच से मां गंगा और भगवान शिव की स्तुति में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें संगीतमय प्रस्तुतियों द्वारा भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की जाएगी।

    हालाँकि गंगा सप्तमी का पर्व शनिवार को मनाया गया, रविवार को भानु सप्तमी का विधान रहेगा। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पांडेय के अनुसार, वैशाख शुक्ल सप्तमी जब अपराह्न व्यापिनी हो, तभी गंगा सप्तमी मनाई जाती है। इसी दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। शनिवार को अपराह्न व्यापिनी सप्तमी होने के कारण गंगा सप्तमी मनाई गई।

    वहीं, रविवार को उदया तिथि में सप्तमी होने से भानु सप्तमी मानी जाएगी। यह तिथि सूर्य देव को समर्पित होती है। इस दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करना, आदित्यहृदय स्तोत्र तथा सूर्य मंत्रों का जाप करना विशेष फलदायी होता है। इससे रोग-शोक का नाश होता है, आरोग्यता, यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है।

    Also Read :  DJP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति पर केंद्र-राज्य में टकराव

    Also Read : करीब 23 लाख कैंडिडेट्स लिख रहे NEET UG की परीक्षा, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

     

     

    Kashi Vishwanath Kashi Vishwanath Corridor kashi vishwanath corridor inauguration kashi vishwanath corridor inauguration live kashi vishwanath corridor video kashi vishwanath darshan kashi vishwanath dham kashi vishwanath dham corridor kashi vishwanath dua kashi vishwanath live kashi vishwanath live darshan kashi vishwanath mandir kashi vishwanath temple kashi vishwanath temple in varanasi kashi vishwanath temple varanasi shri kashi vishwanath dham Special event organized on Ganga Saptami and Bhanu Saptami at Shri Kashi Vishwanath Dham
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमॉर्निंग वॉक के दौरान 25 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में गिरी महिला, फिर…
    Next Article जमशेदपुर कार हादसे में मृतक की हुई पहचान, FSL की टीम कर रही जांच

    Related Posts

    झारखंड

    कांस्टेबल भर्ती घोटाला के तार जुड़े NEET‑UG पेपर लीक से! ED खंगाल रही दस्तावेज

    June 19, 2025
    झारखंड

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025
    देश

    चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हो रही वोटिंग

    June 19, 2025
    Latest Posts

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.