Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लाभुकों को जल्द एक साथ मिलेगी दो माह की मंईयां सम्मान राशि
    झारखंड

    लाभुकों को जल्द एक साथ मिलेगी दो माह की मंईयां सम्मान राशि

    Team JoharBy Team JoharMay 2, 2025Updated:May 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लाभुकों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अप्रैल माह की लंबित राशि का इंतजार कर रहे लाभार्थियों को अब जल्द ही दो माह की राशि यानी कुल ₹5,000 एक साथ उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी. हालांकि, इसके लिए जरूरी शर्त यह है कि लाभार्थी का खाता आधार से लिंक होना चाहिए. फिलहाल राज्य भर में लाभुकों के आवेदनों का सत्यापन, आधार सीडिंग और ई-केवाईसी की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. जगह-जगह शिविर लगाकर इस प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्य अगले सप्ताह तक पूर्ण कर लिया जाएगा. सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग सभी जिलों को राशि भेजेगा, जिसके बाद लाभुकों के खातों में पैसा ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगा. अनुमान है कि इस माह के तीसरे या चौथे सप्ताह से योजना की राशि लाभार्थियों के खातों में पहुंचने लगेगी.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत पहले भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन तकनीकी अड़चनों के कारण इसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया था. अब इसे दोबारा पूरी तैयारी के साथ शुरू किया गया है, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. ई-केवाईसी बायोमीट्रिक सत्यापन के माध्यम से की जा रही है. साथ ही सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जो लाभार्थी पहले से किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं, उन्हें मंईयां सम्मान योजना के तहत मिली पूरी राशि सरकार को लौटानी होगी.

    Also Read : TSPC नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद

    Also Read : बोकारो रेंज के DIG ने पलामू में तैनात ASI को किया बर्खास्त 

    Also Read : रांची में जल्द चलेंगी डबल डेकर, एसी इलेक्ट्रिक बसें, बदलेगी परिवहन व्यवस्था…

    Also Read : संदेहास्पद स्थिति में मिला सुन्दर लोहार का श’व, ह’त्या की आशंका

     

     

    Aadhaar link Aadhaar seeding April payment Bank Account Beneficiaries beneficiary accounts Camp Organization E-KYC Financial Assistance government benefit jharkhand Jharkhand Government Maiyaan Samman Yojana scheme payment Social Security state government scheme technical process verification process Women and Child Development Department अप्रैल भुगतान आधार लिंक आधार सीडिंग ई-केवाईसी झारखंड झारखंड सरकार तकनीकी प्रक्रिया बैंक खाता मईया सम्मान योजना महिला बाल विकास विभाग योजना भुगतान राज्य सरकार योजना लाभार्थी खाते लाभुक वित्तीय सहायता शिविर आयोजन सत्यापन प्रक्रिया सरकारी लाभ सामाजिक सुरक्षा ₹5000 amount ₹5000 राशि
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपरिसीमन के पूर्व जनगणना कराने का फैसला बीजेपी की मजबूरी : कैलाश यादव
    Next Article ड्यूटी के समय आराम फरमाना पुलिसकर्मियों को पड़ा महंगा, रांची DIG ने किया सस्पेंड

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.