Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»युवती के साथ हुआ था नौ माह पूर्व हुआ था दुष्कर्म, बच्चे के जन्म के बाद थाना में हुई प्राथमिकी
    जोहार ब्रेकिंग

    युवती के साथ हुआ था नौ माह पूर्व हुआ था दुष्कर्म, बच्चे के जन्म के बाद थाना में हुई प्राथमिकी

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/गुमला। रांची में काले शीशे लगे कार में सवार चार हैवानों ने युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को नौ माह पूर्व अंजाम दिया था। जिसका खुलासा बच्चे के जन्म के बाद हुआ है। दुष्कर्म पीड़िता युवती ने बीते गुरुवार को गुमला जिले के चैनपुर पुल के पास एक बच्चे को जन्म दिया। सड़क किनारे युवती की प्रसव पीड़ा को देखते हुए राहगीरों की मदद से उसे हॉस्पीटल में भर्ती कराया और अस्पताल में जब बच्चे के पिता की जानकारी ली गयी तब मामले का खुलासा हुआ कि युवती दुष्कर्म पीड़िता है।

    गुमला की रहने वाली युवती के साथ रांची में ही दुष्कर्म हुआ था। मामले की सूचना गुमला पुलिस को भी दी गयी। इधर रांची के लोअर बाजार थाना में युवती के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जानकारी के अनुसार युवती रांची के कांटाटोली में किराए के मकान में रहती थी। रांची में रहकर स्नातक की पढ़ाई करने के साथ-साथ घरेलु काम भी करती थी। इसी बीच नवंबर 2019 में मकान मालिक से अनबन होने के कारण युवती अपने गुमला स्थित घर जाने के लिए निकली और कांटाटोली चौक के पास बस का इंतजार करने लगी। इसी दौरान एक काला शीशा लगी गाड़ी में सवार चार युवकों ने उससे पूछा की कहां जाना है, युवती ने जब बताया कि उसे गुमला जाना है। इसके बाद युवक पीड़िता को अपनी कार में बैठाकर ओरमांझी स्थित जंगल ले गए। जहां दो लड़कों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और कांटाटोली पहुंचाकर उसे धमकी देते हुए फरार हो गए। युवकों की धमकी के बाद पीड़िता ने डर से किसी को इस मामले की जानकारी नहीं दी थी।

    पढ़ाई के साथ घरेलू काम करती है पीड़ित युवती
    मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता रांची में पढ़ाई के साथ-साथ घरेलु काम भी करती थी। लेकिन कुछ माह बाद काम के दौरान पेट में दर्द होने के वजह से रांची छोड़कर गुमला चली गयी। इसी बीच जब उसके परिजनों और रिश्तेदारों को उसके गर्भ के बारे जानकारी मिली तो वे उसे ताने देने लगे। बताया जाता है कि युवती आदिम जनजाति के कोरबा जाति से संबंध रखती है और इस जनजाति में शादी से पहले गर्भ ठहरने वाले से कोई बात नहीं करना चाहता। इसी वजह से तंग आकर युवती बीते गुरुवार को घर से निकली। लेकिन रास्ते में चैनपुर पुल के नजदीक प्रसव पीड़ा होने के बाद बच्चे को जन्म दिया।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news Rape caseias
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के 19 जिलों में औसत से कम बारिश, 4 जनपदों पर सूखा का खतरा
    Next Article मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    झारखंड

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.