Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Jul, 2025 ♦ 3:52 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के 19 जिलों में औसत से कम बारिश, 4 जनपदों पर सूखा का खतरा
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के 19 जिलों में औसत से कम बारिश, 4 जनपदों पर सूखा का खतरा

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2020Updated:July 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    रांची। मौसम विभाग ने इस वर्ष झारखंड समेत पूरे देश में सामान्य बारिश का पूर्वानुमान जताया था, लेकिन 1 जून से 20 जुलाई तक हुई कम बारिश ने झारखंड के कई इलाकों के लिए चिंता खड़ी कर दी है। राज्य के 25 में से मात्र पांच जिलों में ही सामान्य बारिश हुई है, जबकि शेष सभी 19 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। वहीं चार-पांच जिले तो सूखाग्रस्त इलाके के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं। हालांकि एक राहत की बात यह जरूर है कि अलग झारखंड राज्य गठन के बाद अधिकांश वर्षा तक सुखाड़ की चपेट में रहने वाले पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों में इस बार अब तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

    सबसे खराब स्थिति इन जिलों की
    रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से यह जानकारी दी गई है कि 1 जून से 20 जुलाई के बीच राज्य में सामान्य से करीब 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बारिश के मामले में सबसे खराब स्थिति साहेबगंज, खूंटी, देवघर, गुमला और पाकुड़ जिले में सामान्य से 40 फीसदी से कम बारिश हुई है। ये जिले सूखाग्रस्त इलाके के रूप में सामने आ सकते है। सूखाग्रस्त उन जिलों को माना जाता है,जहां सामान्य से 60 से 99 प्रतिशत कम बारिश होती है।

    चतरा में सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक हुई बारिश
    गुमला जिले में अब तक सामान्य से 53 प्रतिशत कम, खूंटी में 46, साहेबगंज में 45, देवघर में 42 और पाकुड़ जिले में 39 प्रतिशत कम बारिश हुई है। दूसरी तरफ वर्षा से अल्पवृष्टि का दंश झेलने वाले पलामू प्रमंडल के तीन जिलों लातेहार में सामान्य से 53 प्रतिशत अधिक, पलामू में 64 और गढ़वा में 16 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इसके अलावा रामगढ़ में सामान्य से करीब 5 प्रतिशत अधिक और चतरा में आठ प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

    झारखंड में अब तक सामान्य से करीब 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है
    दूसरी तरफ बोकारो जिले में औसत से 11 प्रतिशत कम, धनबाद में 14, दुमका में 12, पूर्वी सिंहभूम में 17, गिरिडीह में 16, गोड्डा में 3, जामताड़ा में 19, लोहरदगा में 8, रांची में 19, सरायकेला में 32, सिमडेगा में 30 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश हुई है। झारखंड में इस दौरान 356.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में 410.5 मिमी बारिश होती है। इस तरह से झारखंड में अब तक सामान्य से करीब 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोराना वैक्‍सीन के मानव ट्रायल में मिली सफलता
    Next Article युवती के साथ हुआ था नौ माह पूर्व हुआ था दुष्कर्म, बच्चे के जन्म के बाद थाना में हुई प्राथमिकी

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू में दो गांजा तस्करों को मिली सजा, इतने साल काटेंगे जेल में…

    June 30, 2025
    झारखंड

    2011 में की थी हत्या, 14 वर्ष बाद मिली आजीवन कारावास की सजा

    June 30, 2025
    झारखंड

    यूपी का शातिर ठग अब झारखंड CID के शिकंजे में, की थी 23.95 लाख की ठगी

    June 30, 2025
    Latest Posts

    पलामू में दो गांजा तस्करों को मिली सजा, इतने साल काटेंगे जेल में…

    June 30, 2025

    2011 में की थी हत्या, 14 वर्ष बाद मिली आजीवन कारावास की सजा

    June 30, 2025

    यूपी का शातिर ठग अब झारखंड CID के शिकंजे में, की थी 23.95 लाख की ठगी

    June 30, 2025

    हजारीबाग में 50 बाइक से 160 जगहों पर 24 घंटे होगी पेट्रोलिंग

    June 30, 2025

    BREAKING : झारखंड में एक जुलाई से नहीं मिलेगी शराब, यह है वजह

    June 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.