Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शर्मनाक : नाबालिग को काम के बहाने लाया घर में, बेटा मौका का फायदा उठाकर जबरन करता था दुष्कर्म
    जोहार ब्रेकिंग

    शर्मनाक : नाबालिग को काम के बहाने लाया घर में, बेटा मौका का फायदा उठाकर जबरन करता था दुष्कर्म

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    रांची। माँ की फटकार के बाद घर से बिना किसी को सूचना दिए नाबालिग को भागना काफी महंगा साबित हुआ है। नाबालिग को बंधक बना कर एक घर में काम भी कराया जाता था, तो दूसरी ओर उसी घर ने रहने वाला मुन्ना कुमार नामक युवक जबरन नाबालिग से दुष्कर्म करता था। नाबालिग अगर इसका विरोध करती तो आरोपी मुन्ना उसके साथ मारपीट करता था। नवंबर 2018 में नाबालिग भाग कर बिहार स्थित बक्सर से रांची आयी थी। हालांकि, इस मामले में जगरनाथपुर थाना ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता बजरंग बली साव और बेटा मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दोनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दोनों गिरफ्तार पिता पुत्र पटेल नगर का रहने वाला है। प्रोजेक्ट भवन के पास होटल चलाता है। आज दोनों आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस जेल भेजेगी।

    होटल संचालक अपने घर में कराता था नाबालिग से घरेलू काम
    जगन्नाथपुर थानेदार अनूप कर्मकार ने बताया कि नवम्बर 2018 में मां के फटकार के बाद नाबालिग अपने घर से भागकर रांची पहुंच गयी। हटिया स्टेशन में अकेले घूमते हुए आरोपी होटल संचालक ने देखा, तो पुलिस काे बिना सूचना दिए नाबालिग काे लेकर अपने घर लेकर चला गया था। तब से वह नाबालिग काे अपने घर में ही रखता था अाैर उससे घरेलू काम करवाता था। पिछले छह माह से अाराेपी बजरंगबली साव का बेटा मुन्ना कुमार माैका देखकर नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म करता था। विराेध करने पर वह नाबालिग के साथ मारपीट भी करता था। नाबालिग काे अाराेपी की पत्नी घर से बाहर नहीं निकलने देती थी। जिस कारण से नाबालिग चाह कर भी घटना की जानकारी ना ताे अपने घरवालाें काे दे पा रही थी अाैर ना ही पुलिस काे। दाे दिनाें पहले बच्ची काे उसका एक डायरी मिला जिसमें उसके पिता का माेबाइल नंबर लिखा हुअा था। वह किसी तरह पड़ाेस में रहने वाले एक युवक से माेबाइल से अपने पिता काे फाेन पर संपर्क कर हटिया में जिस घर में रह रही थी वहां का पता बतार्इ। इसके बाद पिता जब अपनी बच्ची काे लेने के लिए पहुंचे ताे अाराेपी की पत्नी ने उसे बच्ची से मिलने नहीं दिया अाैर घर से भगा दिया। इसके बाद पीड़ित पिता जगन्नाथपुर थाना पहुंचे अाैर पुलिस काे बताया कि उनकी बच्ची काे बंधक बनाकर रखा गया है। इसके बाद पुलिस उक्त घर में पहुंची अाैर बच्ची काे लेकर थाना पहुंची।

    महिला पुलिसकर्मी द्वारा पूछताछ में दुष्कर्म का हुआ खुलासा
    महिला पुलिसकर्मी द्वारा थाना में जब नाबालिग से पूछताछ की गयी उसने अपने साथ दुष्कर्म हाेने की बात कहते हुए जाेर-जाेर से राेने लगी। इसके बाद पुलिस ने अाराेपी मुन्ना कुमार अाैर उसके पिता बजरंगबली साव काे गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी से पूछताछ करने पर मुन्ना ने स्वीकार की है।

    अाराेपी पिता पुत्र प्राेजेक्ट भवन के पास चलाता है हाेटल
    अाराेपी बजरंगबली साव अाैर मुन्ना कुमार मिलकर प्राेजेक्ट भवन के पास एक झाेपड़ीनूमा हाेटल चलाता है। सुबह में बाप हाेटल में चला जाता था जबकि मां किसी काम से बाहर निकलती थी ताे माैका देखकर अाराेपी मुन्ना नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म करता था। पीड़िता ने पुलिस काे बताया है कि वह अक्सर विराेध करती थी, लेकिन अाराेपी नहीं मानता था। वह उसे कर्इ बार मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी देता था।

    #Jharhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबड़ी सफलता: झारखंड और बिहार के हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
    Next Article धनसार : बकरा व्यवसायी को गोली मार दस लाख की लूट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.