Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वा»SDO संजय कुमार ने दो DJ वाहन को किया जब्त
    गढ़वा

    SDO संजय कुमार ने दो DJ वाहन को किया जब्त

    Team JoharBy Team JoharApril 18, 2025Updated:April 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DJ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : DJ प्रतिबंध को लेकर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है. एसडीओ संजय कुमार ने आज यानी शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मेराल और गढ़वा प्रखंड में कार्रवाई करते हुए दो DJ वाहनों को जब्त किया और उनके DJ सेट को सील करवा दिया. पहली कार्रवाई मेराल प्रखंड के हरदाग मोड़ के पास की गई. जहां एक DJ वाहन को बजते हुए देखकर एसडीओ ने रोका. पूछताछ में पता चला कि यह वाहन बारात में शामिल होने के लिए पेशका जा रहा था. जब DJ संचालक को प्रतिबंध की जानकारी दी गई, तो उसने तर्क दिया कि “आजकल हर जगह बज रहा है, तो मैं क्यों न बजाऊं?” इस पर एसडीओ ने न्यायालय के आदेश की विस्तृत जानकारी दी और DJ सेट को संचालक की ही दुकान में सील करवा दिया. साथ ही एक लिखित अंडरटेकिंग (शपथ-पत्र) लेकर चाबी उसे सौंप दी गई कि बिना प्रशासनिक अनुमति ताला नहीं खोला जाएगा.

    दूसरी कार्रवाई गढ़वा प्रखंड के झलुआ के पास हुई. जहां एक अन्य DJ वाहन को कल्याणपुर की एक बारात में बजाने के लिए ले जाया जा रहा था. यहां भी डीजे सेट को जब्त कर संचालक की दुकान में सील किया गया और उससे भी भविष्य में DJ नहीं बजाने का लिखित आश्वासन लिया गया. एसडीओ संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में फिर से ऐसी घटना होती है, तो संबंधित DJ संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और वाहन जब्त कर पुलिस को सौंप दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि “यह अत्यंत आश्चर्यजनक है कि प्रशासन की सख्ती और जागरूकता अभियान के बावजूद लोग अब भी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं.”

    उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी बारात, जुलूस या सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रतिबंधित डीजे का प्रयोग न करें. ऐसे डीजे न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था के लिए भी खतरा बनते हैं. उन्होंने बताया कि DJ की तेज ध्वनि और शराब के साथ उसके प्रयोग से बारातों में अक्सर झगड़े हो जाते हैं, जो सामाजिक अशांति का कारण बनते हैं.

    Also Read : मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर BJP ने उठाया सवाल, कहा-निवेश लाना है तो उद्योग मंत्री को क्यों साथ नहीं ले जा रहे

    administrative permission administrative strictness Affidavit court order court order compliance DJ ban DJ ban action DJ operation DJ restriction DJ rules DJ seized DJ set sealed DJ vehicle DJ प्रतिबंध Garhwa administration Garhwa Block Hardag Mod illegal DJ Meral block SDO Sanjay Kumar wedding DJ एसडीओ संजय कुमार कोर्ट आदेश पालन गढ़वा प्रखंड गढ़वा प्रशासन गैरकानूनी डीजे डीजे जब्त डीजे नियम डीजे पर रोक डीजे प्रतिबंध कार्रवाई डीजे वाहन डीजे संचालन डीजे सेट सील न्यायालय आदेश प्रशासन की सख्ती प्रशासनिक अनुमति बारात डीजे मेराल प्रखंड शपथ पत्र हरदाग मोड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article200 रुपये के लिए ले ली मां की जान, पत्नी पर भी किया हमला…
    Next Article नाबालिग की कुल्हाड़ी से का’टकर ह’त्या, ला’श घर के बाहर फेंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.