Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रघुवर सरकार के कार्यों का श्रेय लेने में लगी है झारखंड सरकार : भाजपा
    झारखंड

    रघुवर सरकार के कार्यों का श्रेय लेने में लगी है झारखंड सरकार : भाजपा

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रदेश के विकास के लिए कुछ नया कर पाने विफल रही वर्तमान हेमन्त सरकार को पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यो का जबरन श्रेय लेने की आदत पड़ गयी है।
    पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने यहां कहा कि राज्य सरकार अपना कुछ नया नहीं कर पा रही है लेकिन पुरानी सरकार के कार्य के लिए खुद की पीठ ज़रूर थपथपा रही है। प्रदेश में गैर मजरुआ ज़मीन की रसीद काटने का निर्णय पूर्व की रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के समय लिया गया था।
    श्री शाहदेव ने कहा कि तीन जुलाई 2018 को रघुवर मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया था कि सालों से रह रहे या खेती कर रहे व्यक्तियों की गैर मजरुआ जमीन की रसीद कटेगी। उस समय बहुत लोग के पास खतियान या तो नहीं थे या जर्जर अवस्था में थे, जिसके कारण डिजिटलाइजेशन का कार्य नहीं हो पाया। इसके कारण कई लोगों की रसीद नहीं कट पाई। इसके बाद 11 जून 2019 को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में रसीद काटने में आ रही परेशानियों के मद्देनजर सॉफ्टवेयर में अपेक्षित संशोधन करने का निर्देश दिया गया।
    भाजपा नेता ने कहा कि 18 जुलाई 2019 को प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पत्र लिखकर राजस्व शिविर लगाकर गैरमजरुआ जमीन की रसीद काटने का निर्देश दिया गया। यह कार्य प्रारंभ हुआ लेकिन कुछ ही समय के बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई, जिसके कारण इसे रोकना पड़ा। हेमंत सरकार पूर्ववर्ती सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्य का जबरन श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।

    Bjp Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article12वीं बोर्ड का रिजल्‍ट जारी, साइंस में 59%, कॉमर्स में 77%, आटर्स में 82% पास
    Next Article भारत में कोरोना का सामुदायिक संक्रमण नहीं: डब्ल्यूएचओ

    Related Posts

    चतरा

    BREAKING : हरमू में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, दो लड़की समेत 6 पुलिस हिरासत में

    June 16, 2026
    चतरा

    चतरा में नशे के कारोबार पर पुलिस का वार, लाखों की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 16, 2026
    खेल

    गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    June 16, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : हरमू में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, दो लड़की समेत 6 पुलिस हिरासत में

    June 16, 2026

    चतरा में नशे के कारोबार पर पुलिस का वार, लाखों की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    June 16, 2026

    फोरलेन किनारे खेत में मिले दो युवकों के शव, हादसा या ह’त्या… जांच में जुटी पुलिस

    June 16, 2026

    धनबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, कोयला लदे हाइवा ने ली रिटायर्ड ईसीएल कर्मी की जान

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.