Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची के तुपुदाना व खूंटी के हुंटार में नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी, खदान-क्रशर मालिकों को दी धमकी
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के तुपुदाना व खूंटी के हुंटार में नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी, खदान-क्रशर मालिकों को दी धमकी

    Team JoharBy Team JoharJuly 16, 2020Updated:July 16, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। नक्सलियों ने राजधानी के तुपुदाना और खूंटी के हुंटार इलाके में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। अहले सुबह पीएलएफआई नक्सली संगठन ने पोस्टरबाजी कर खदान-क्रशर मालिक को धमकी दिया है। घटना रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र स्थित टोरियन पब्लिक स्कूल के समीप जंगल इलाके में, तो दूसरा खूंटी के हुंटार में पोस्टरबाजी की। संगठन ने पोस्टर बाजी कर खदान मालिक और क्रशर मालिक को धमकी दिया है। नक्सली द्वारा पोस्टर में लिखा गया है कि खदान और क्रशर मालिकों को आदेश दिया गया है कि बिना संगठन के आदेश कोई भी काम शुरू नहीं होगा। संगठन के बिना आदेश काम शुरू हुआ तो अंजाम बुरा होगा। पोस्टर में नीचे निवेदक के तौर पर पीएलएफआई संगठन के एरिया कमांडर विशाल जी का नाम है। सूचना मिलने के बाद तुपुदाना ओपी प्रभारी मो तारिक समेत पुलिस फ़ोर्स और खूंटी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों जगहों से पोस्टर को जप्त कर लिया कर लिया है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के सूचना पर रांची और खूंटी पुलिस मौके पर पहुंची है।

    क्या लिखा है पोस्टर में
    खदान मालिकों एवं मुंशियों आप लोगों को सूचित किया जाता है कि आप लोग संगठन से अनुमति बिना काम चला रहे हैं। आप लोगों से आग्रह है कि जल्द से संगठन से संपर्क करें। जब तक आप लोग संगठन से संपर्क नहीं करेंगे। सारा खदान का काम बंद रहेगा। नहीं बंद होने पर संगठन फौजी फरमान जारी किया जाएगा।
    नोट :- पुलिस दलाली करने पर संगठन सजा-ए-मौत देगी।
    पूर्वी छोटानागपुर सब जोनल कमांडर
    विशाल जी

    लाल सलाम

    Jharkhand news Latest news naxal Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतोड़ा रिकॉर्ड : 15 जुलाई को रांची में 71 +ve मरीज सहित 316 संक्रमितों की पुष्टि, राज्य में कुल संख्या हुई 4562
    Next Article भारत में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड 32 हजार से अधिक की वृद्धि

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-4: श्रीलंका में 250, मॉस्को में 137, पेरिस में 130 लोगों की हत्या करनेवाला ISIS के 10 संदिग्ध झारखंड में, कौन किस हालात में?

    October 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-2: ख्यांगते ने आरोपियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूलने का तंत्र किया था तैयार

    October 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026
    क्राइम

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-4: श्रीलंका में 250, मॉस्को में 137, पेरिस में 130 लोगों की हत्या करनेवाला ISIS के 10 संदिग्ध झारखंड में, कौन किस हालात में?

    October 30, 2026

    जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-2: ख्यांगते ने आरोपियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूलने का तंत्र किया था तैयार

    October 30, 2026

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026

    झारखंड : गुमला में बड़ी वारदात हुई असफल, AK-56 और कारबाइन समेत घातक हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.