Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बाबूलाल ने पार्टी नेताओं को सुरक्षा देने में लापरवाही पर केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र
    झारखंड

    बाबूलाल ने पार्टी नेताओं को सुरक्षा देने में लापरवाही पर केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र

    Team JoharBy Team JoharJuly 14, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पार्टी से जुड़े नेताओं को सुरक्षा प्रदान करने में की जा रही जानबूझकर लापरवाही को उजागर किया है।

    श्री मरांडी ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र की प्रति मीडिया में जारी करते हुए कहा कि राज्य में नई सरकार के गठन के बाद से प्रदेश में नक्सल और आपराधिक मामलों में बेतहाशा वृद्धि होना चिंता का विषय है। इसकी भयावहता इससे समझी जा सकती है कि वर्तमान सरकार के पहले छह माह के कार्यकाल में ही 42 से अधिक छोटी-बड़ी उग्रवादी घटनाएं घट चुकी हैं।

    भाजपा नेता ने कहा कि दूसरी तरफ राज्य सरकार कुछ प्रबुद्ध लोगों को (जिनकी जान पर संभावित खतरा है) सुरक्षा मुहैया कराने में भी राजनीतिक चश्मे का उपयोग कर रही है। पक्ष-विपक्ष का भेद कर ऐसे प्रबुद्ध लोगों को खतरे की आग में झोंका जा रहा है, जो या तो भाजपा से जुड़े हैं या भाजपा की विचारधारा के समर्थक हैं। पहले तो राज्य के प्रभारी पुलिस महानिदेशक ने कोरोना संकटकाल के प्रारंभिक दिनों में जनप्रतिनिधियों को छोड़ ऐसे तमाम लोगों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को बल की कमी होने का हवाला देकर मुख्यालय वापस बुला लिया।

    श्री मरांडी ने आगे कहा कि विपक्षी दल खासकर भाजपा नेताओं या इसके विचारधारा से जुड़े लोगों के साथ खुलेआम भेदभाव किया जाने लगा। हद तो तब हो गई कि जब जिला सुरक्षा समिति और राज्य सुरक्षा समिति की अनुशंसा पर लोगों को मिली सुरक्षा गैरकानूनी तरीके से छीन ली गई और अब उन्हें नहीं दी जा रही है। जबकि दूसरी ओर गैरकानूनी एवं मनमाने तरीके से सत्तापक्ष से जुड़ें लोगों को ही सुरक्षा मुहैया कराने में प्राथमिकता दी गई और अब भी दी जा रही है।

    भाजपा नेता ने केंद्रीय गृह मंत्री से लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में राज्य सरकार द्वारा की जा रही अनियमितताओं के बारे में किसी केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा जांच कराने अनुरोध किया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा: सात मामलों में फरार नक्सली अर्जुन गंझू गिरफ्तार, पुलिस के अलावे एनआईए भी कर रही थी तलाश
    Next Article बोकारो में दामोदर नदी में डूबने से युवक की मौत

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    आदिवासी

    JPSC-JSSC विवाद: ED के लिए सरकार तैयार, वार्ता अब भी जारी

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.