Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»काला प्लास्टिक खुलते ही मचा इलाके में हड़कंप… जानिये क्यों
    क्राइम

    काला प्लास्टिक खुलते ही मचा इलाके में हड़कंप… जानिये क्यों

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2025Updated:March 23, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्लास्टिक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के नगर परिषद साहेबगंज के वार्ड-11 स्थित तिरहुत वैशाली नहर पुल के नीचे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक अर्धनिर्मित नवजात शिशु का भ्रूण बरामद हुआ है, जिसे काले प्लास्टिक और कपड़े में लपेटकर नहर के पेटी में फेंका गया था.

    घटना से इलाके में सनसनी

    घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. भ्रूण की हालत देखकर लोग भावुक हो गए और इस घटना को केवल एक मासूम की हत्या नहीं, बल्कि समाज और व्यवस्था पर एक गहरे सवाल के रूप में देखा जा रहा है. स्थानीय लोग इस बात पर जोर दे रहे हैं कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

    अवैध अल्ट्रासाउंड और नर्सिंग होम पर उठे सवाल

    इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों और नर्सिंग होम पर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि भले ही सरकार ने भ्रूण परीक्षण और गर्भपात पर सख्त कानून लागू कर रखे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है. इलाके में अब भी अवैध अल्ट्रासाउंड और नर्सिंग होम धड़ल्ले से चल रहे हैं, जहां भ्रूण लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात की प्रक्रियाएं की जाती हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन केंद्रों में मनमानी फीस लेकर अवैध गर्भपात कर शवों को इस तरह फेंका जाता है.

    पुलिस की कार्रवाई

    घटना की सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. हालांकि, पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक इस मामले में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है. पुलिस का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच और कार्रवाई के निर्देश मिलने पर कानूनी कदम उठाए जाएंगे. पुलिस ने यह भी कहा कि भ्रूण परीक्षण और अवैध गर्भपात कानूनन अपराध है, और अगर इस मामले में लिखित शिकायत मिलती है, तो आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

    घटना के बाद लोगों ने यह आरोप भी लगाया कि प्रखंड स्तर पर ऐसे मामलों की केवल औपचारिक जांच की जाती है, जबकि अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों और नर्सिंग होम पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती. स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब तक प्रशासन इन मामलों में गंभीर कदम नहीं उठाएगा, तब तक ऐसी घटनाओं पर रोक लगाना मुश्किल है. लोगों ने प्रशासन से अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों और नर्सिंग होम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

    Also Read : ‘बिहार में खू’न की होली अनवरत जारी है’, लालू की बेटी रोहिणी ने किया पोस्ट

    canal drain cloth half-formed body Horrific incident murder muzaffarpur newborn baby Plastic police investigation Sahebganj Municipal Council Sahebganj police station Tirhut Vaishali Canal Bridge Ward-11 अर्धनिर्मित बॉडी कपड़े तिरहुत वैशाली नहर पुल दिल दहला देने वाली घटना नगर परिषद साहेबगंज नवजात शिशु नहर के पेटी पुलिस जांच प्लास्टिक मुजफ्फरपुर वार्ड-11 साहेबगंज थाना हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुशांत सिंह राजपूत केस में CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, रिया को क्लिन चिट
    Next Article झारखंड सरकार का बड़ा कदम : पुलिस समेत विभिन्न क्षेत्रों में सीधी भर्ती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.