Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Sep, 2025 ♦ 6:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»फाइनांस कंपनी के कर्मी से लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    फाइनांस कंपनी के कर्मी से लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • 1.71 लाख नकद, देसी कट्टा-कारतूस व दो बाइक भी बरामद

    रांची। मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र स्थित करकट्टा मोड़ के समीप बीते 7 जुलाई को भारत फाइनांस कंपनी के कर्मी से हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट गयी राशि में से एक लाख 71 हजार रुपेय नकद, एक देसी कट्टा, 10 कारतूस व लूट में प्रयुक्त दो बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
    गिरफ्तार अभियुक्तों में खलारी का जसीम अंसारी, साहिल अंसारी, अंकित कुमार विश्वकर्मा और राजा सिंह उर्फ ब्रजेश कुमार सिंह शामिल है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि लूटपाट करने वाले इन अपराधियों की गिरफ्तारी बुधवार की रात लालपुर गांव में ईट भट्ठा के समीप से की गयी। चारों वहां अंधेरे में बैठकर मोबाइल की रोशनी से खा-पी रहे थे। पुलिस को कुछ अपराधियों के वहां एकत्र होने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम जैसे ही वहां पहुंची चारों अपराधी वहां से उठकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को खदेड़कर दबोच लिया। पूछताछ में चारों ने बताया कि वे सभी एक व्यवसायी को लूटने की योजना बना रहे थे। चारों अपराधियों को पुलिस थाना ले गयी और कड़ाई से पूछताछ की तो उन चारों ने फाइनांस कंपनी के कर्मी को लूटने का अपराध भी स्वीकार कर लिया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 1.71 लाख रुपये, दोनों बाइक व कर्मी से लूटे गये मोबाइल को भी बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस शेष राशि को भी बरामद करने का प्रयास कर रही है। इस गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों की भी पुलिस को तलाश है। इन चारों अपराधियों की गिफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। इन चारों ने कई अन्य कांडों के संबंध में भी पुलिस को जानकारी दी है। लूटपाट करने वाले इस गिरोह के उद्भेदन में खलारी डीएसपी मनोज कुमार, मैक्लुस्कीगंज थानेदार धनश्याम प्रसाद साह, चान्हो थानेदार दिलेश्वर कुमार, मांडर थानेदार राणा जंग बहादुर सिंह, सअनि वीरेंद्र हांसदा और सशस्त्र बल के जवानों का सराहनीय योगदान रहा। 

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी से पीएलएफआई के दो उग्रवादी गिरफ्तार
    Next Article विकास दुबे पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के नए एसएसपी राकेश रंजन ने संभाला पदभार, बोले- बेहतर कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा

    September 19, 2025
    जमशेदपुर

    संगठन सृजन अभियान को लेकर जिला सचिव की सह प्रभारी से मुलाकात…

    September 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    कुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन पर कलकत्ता हाईकोर्ट की चेतावनी- आम जनता को न हो असुविधा

    September 19, 2025
    Latest Posts

    रांची के नए एसएसपी राकेश रंजन ने संभाला पदभार, बोले- बेहतर कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा

    September 19, 2025

    संगठन सृजन अभियान को लेकर जिला सचिव की सह प्रभारी से मुलाकात…

    September 19, 2025

    कुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन पर कलकत्ता हाईकोर्ट की चेतावनी- आम जनता को न हो असुविधा

    September 19, 2025

    घाटशिला उपचुनाव में CM हेमंत सोरेन ने रणनीति बनाई, सोमेश सोरेन के नाम पर सहमति, विधायकों को मिले खास टास्क…

    September 19, 2025

    बाढ़ से मुंगेर में शिक्षा ठप, 40 स्कूल बंद

    September 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.