Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खुलासा : हुडुण्गदा विस्फोट व पांच पुलिसकर्मी हत्या में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हार्डकोर नक्सली लखन सरदार समेत तीन गिरफ्ताार
    जोहार ब्रेकिंग

    खुलासा : हुडुण्गदा विस्फोट व पांच पुलिसकर्मी हत्या में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हार्डकोर नक्सली लखन सरदार समेत तीन गिरफ्ताार

    Team JoharBy Team JoharAugust 4, 2019No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    रांची। सरायकेला के तिरूलडीह के कुकड़ू बाजार में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या कि साजिश मामले में पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। पूरी योजना अनल उर्फ रमेश ने रची थी। जबकि, हत्याकांड को महाराज प्रमाणिक के दस्ते ने अंजाम दिया था। सरायकेला पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने में शामिल रहे हार्डकोर नक्सली लखन सरदार समेत तीन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लखन सरदार महाराज प्रमाणिक और अनल उर्फ रमेश का काफी करीबी है। दोनों के दस्ते का हार्डकोर सदस्य भी है। पुलिस ने लखन सरदार के अलावा जोसेफ पूर्ति उर्फ टिपू उर्फ टिपुरा और ऐनम हस्सा पूर्ति को भी पकड़ा है। इनलोगों के पास से पुलिस ने दो बाइक, लोकसभा चुनाव 2019 के बहिष्कार संबंधित बुकलेट व पोस्टर और शहीद आरक्षी युधिष्ठिर मलुआ का सीम समेत मोबाइल फोन, गिरफ्ताार नक्सली का एक सैमसंग कंपनी का मोबााइल और आईटेल कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। डीआईजी कोल्हान कुलदीप द्विवेदी के निर्देश पर गठित विशेष टीम को यह उपलब्धि मिली है। घटना के संबंध में रविवार को प्रेसवार्ता कर सरायकेला एसपी कार्तिक एस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हुडुण्गदा, रायसिंदरी और कुकडू बाजार में घटना को अंजाम देने में संलिप्त हार्डकोर नक्सली लखन समेत अन्य लोग ईचागढ़, सरायकेला एवं खरसावां क्षेत्र में रमणशील है। इसके बाद डीआईजी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त क्षेत्र में घेराबंदी कर हार्डकोर नक्सलियों को पकड़ा है।

    हुडुण्गदा जंगल में पुलिस की कार्रवाई में एक नक्सली की हुई थी मौत, जंगल में दफनाया

    पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली लखन सरदार ने बताया कि हुडुण्गदा में पुलिस को टारगेट कर आईईडी विस्फोट मामले में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली को आंख के ऊपर गोली लगा था। जिसकी कुछ देर के बाद मौत हो गयी थी। इसके बाद उक्त नक्सली के शव को पहाड़ के पीछे ले जाकर दफना दिया गया था। फिर पूरा दस्ता जंगल के रास्ते निकल गया था। हालांकि, इसका भी सत्यापन गठित पुलिस की विशेष टीम कर रही है।

    रांची से जंगल में कपड़ा, जूता, खाने का सामान सप्लाई करता है ऐनम

    गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली ऐनम हस्ता पूर्ति रांची जिला अंतर्गत तमाड़ के डिमनीया गांव का रहने वाला है। पूछताछ में पुलिस को बताया कि रांची से जंगल में अनल उर्फ रमेश और महाराज प्रमाणिक को सामान सप्लाई करता है। अनल और महाराज का काफी करीबी भी है। दोनों नक्सली लिडर को दिनचर्या में इस्तेमाल होने वाला सामान जूता, कपड़ा, खाने का सामान, मोबाइल, सीम, आईईडी बनाने के लिए स्टील केन, वायर और बारूद उपलब्ध कराता है। यह सामान रांची से ले जाकर जंगल में उपलब्ध कराता है।

    कुकडू बाजार में पुलिसकर्मियों को चार ने पकड़ा, जबकि अन्य ने की हत्या

    कुकडू बाजार में हुए शहीद पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में चार हार्डकोर नक्सली ने पीछे से पकड़ा था। जिसमें सुनील टुडू, बुधराम मार्डी, आलमगीर आलम, लखन सरदार और अन्य शामिल थे। जबकि, हत्या करने में महाराज प्रमाणिक, अमित मुंडा, अतुल समेत अन्य लोग शामिल थे। स•ाी पुलिसकर्मियों को पीछे से पकड़ते हुए टारगेट किया गया था। जिसके बाद सबसे पहले धारदार हथियार से घायल किया गया था। इसके बाद गोली मारकर हत्या की गयी थाी।

    अब तक आठ लोगों की हो चुकी है गिरफ्तार

    नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाते हुए कोल्हान डीआईजी कुलदीप द्विवेदी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने अब तक आठ हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार सभी हार्डकोर नक्सली कुकडू बाजार में पुलिसकर्मी की हत्या और हुडुण्गदा में हुए विस्फोट में शामिल रहे है। पुलिस की कार्रवाई नक्सलियों के खिलाफ अभी भी जारी है। अब महाराज प्रमाणिक और अनल पुलिस की नजर पर है। दोनों की धर पकड़ के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार प्रयासरत है।

    नक्सलियों के खात्मे तक चलता रहेगा अभियान

    डीआईजी कोल्हान कुलदीप द्विवेदी ने कहा कि कुकडू हाट बाजार और हुडुण्गदा में पुलिस को टारगेट कर विस्फोट करने मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। उपरोक्त पिछले दोनों मामलों में पुलिस ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए दो नक्सली को भी मार गिराया था। विशेष टीम चौबीस घंअ‍े काम कर रही है। पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल सभी नक्सली पकड़े नहीं जाते पूरा आॅपरेशन चलते रहेगा। पुलिस का आॅपरेशन तभी रुकेगा, जब पूरे इलाके से नक्सली समाप्त हो जायेंगे।

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह के बंदी गुजर भुल्ला की रिम्स में मौत
    Next Article आजसू का दामन छोड़ चुके मुनचुन सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ जुड़े भाजपा में

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.