Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कानपुर: विकास का गुर्गा अमर दुबे मुठभेड़ में ढेर
    जोहार ब्रेकिंग

    कानपुर: विकास का गुर्गा अमर दुबे मुठभेड़ में ढेर

    Team JoharBy Team JoharJuly 8, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    हमीरपुर । उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र में मोस्टवांटेड हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के एक साथी अमर दुबे को पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार तड़के एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद मार गिराया।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक सूचना के आधार पर एसटीएफ और हमीरपुर पुलिस ने अमर को मौदहा कस्बे में घेर लिया और उसे आत्मसमर्पण की चेतावनी दी लेकिन अभियुक्त ने फायरिंग करते हुये भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने उसे ढेर कर दिया।

    उन्होने बताया कि शिवली थाना क्षेत्र का निवासी संजीव दुबे का पुत्र अमर हिस्ट्रीशीटर का रिश्तेदार होने के साथ उसका खास गुर्गा था। बिकरू गांव में दबिश देने गयी पुलिस टीम पर उसने छत से गोलियां चलायी थी जिसमें कोतवाल समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे। पुलिस ने जो पोस्टर जारी किये है,उसमें 11वें नम्बर पर अमर दुबे का नाम अंकित है।

    सूत्रों ने बताया कि बेहद कम उम्र में अमर हिस्ट्रीशीटर के गैंग का हिस्सा बन गया था। वह विकास के लिये रंगदारी और शराब के ठेकों से वसूली का काम देखता था।

    इस बीच विकास दुबे को हरियाणा में फरीदाबाद के सेक्टर 87 में दिखायी देने की सूचना पुलिस को मिली है। सूत्रों का दावा है कि मंगलवार देर रात विकास एक होटल की सीसी फुटेज में देखा गया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह वहां से फरार हो गया। उसके उत्तराखंड की सीमा में दाखिल होने की संभावना के मद्देनजर वहां की पुुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। फरीदाबाद में विकास के दो और साथियों के भी पकड़े जाने की सूचना है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

    गौरतलब है कि गुरूवार और शुक्रवार की रात चौबेपुर के बिकरू गांव में हत्या के प्रयास के मामले में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस हमले में पुलिस उपाधीक्षक बिल्हौर देवेंद्र कुमार मिश्र के अलावा शिवराजपुर के थाना प्रभारी महेश यादव,मंधना चौकी प्रभारी अनूप कुमार, शिवकराजपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक नेबूलाल,चौबेपुर थाने में तैनात कांस्टेबल सुल्तान सिंह ,बिठूर थाने में तैनात कांस्टेबल राहुल,जितेंद्र और बबलू शहीद हो गये थे जबकि घटना में सात पुलिसकर्मी घायल हो गये थे।

    Crime news Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 7 जुलाई को मिले 141 कोरोना पॉजिटिव मरीज़, राज्य में संक्रमितों की संख्या 3018
    Next Article भारत में कोरोना संक्रमण के 7.42 लाख मामले

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-3: संसद के बाद मुंबई में 166 और पहलगाम में 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतारने वाले लश्कर-ए-तैयबा के झारखंड में 6 संदिग्ध, जानिये कौन क्या कर रहा है

    October 29, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-3: संसद के बाद मुंबई में 166 और पहलगाम में 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतारने वाले लश्कर-ए-तैयबा के झारखंड में 6 संदिग्ध, जानिये कौन क्या कर रहा है

    October 29, 2026

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.