Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2026 ♦ 10:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का दावा- अमन साहू को फर्जी एनकाउंटर में मा’रा गया
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का दावा- अमन साहू को फर्जी एनकाउंटर में मा’रा गया

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कुख्यात
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर की फैली के बाद जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक प्रेस रिलीज जारी किया गया है। यह प्रेस रिलीज अब सोशल मीडिया पर खूब वारल हो रहा है। प्रेस रिलीज के जरिये दावा किया गया है कि अमन साहू को फर्जी एनकाउंटर में मारा गया है। जो कुछ रिलीज में लिखा गया है देखें…

    “हमारे भाई अमन साहू जी को फर्जी एनकाउंटर मे मारा गया है ! पुलिस एक मनगढ़ंत कहानी बना रही है की गैंग के लोगों ने पुलिस गाड़ी पर बम और गोली चलाई और भाई को भगाने की कोशिश की, और फिर भाई हथियार छीन के फायर करके भाग रहे थे, -ये सारी बात झूटी है, हमारे भाई शेर थे है और रहेंगे। #AMAN_SAHU#bhai_forever… Miss You Bhai_#AMAN_SAHU_jee
    RIP ~ REST IN PEACE. #AMAN_SAHU, #LAWRENCE_BISHNOI, #MAYANK_SINGH, #RAHUL_SINGH, #ROHIT_GODHARA, #ANMOL_BISHNOI, #ROHIT_GODHARA, #GOLDY_BARAR.” हालांकि वायरल हुए इस प्रेस रिलीज में कितना दम है इसका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

    यहां याद दिला दें कि झारखंड में आतंक की गाथा लिखकर पूरे राज्य में तहलका मचाने वाले कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को एनकाउंटर में मार गिराया गया। उसे आज यानी मंगलवार की सुबह ATS की टीम ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पलामू पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन के अनुसार ATS की टीम कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को रायपुर जेल से रिमांड पर लेकर रांची आ रही थी। टीम जब पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारी ढोडा इलाके में घुसी तो घात लगाये कुछ अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी पर बम से हमला कर दिया। इसी दरम्यान मौका पाकर अमन साहू टीम में शामिल हवलदार राकेश कुमार के हाथ से इंसास रायफल छीनकर भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस को टारगेट कर गोली चला दी। गोली हवलदार के जांघ में लगी और वह जख्मी हो गया। वहीं, जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी और अमन साहू मारा गया।

    बता दें कि झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने बीते सोमवार को मीडिया से बातचीत के दरम्यान कहा था कि तीन कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू, विकास तिवारी और अमन श्रीवास्तव जेल के भीतर से गैंग ऑपरेट कर रहे हैं। इनमें अमन साहू का नाम टॉप पर था। DGP ने यह भी कहा था कि बहुत जल्द इन सब का खेल खत्म कर देंगे।

    यहां याद दिला दें कि कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के खिलाफ झारखंड समेत देश भर की अलग-अलग पुलिस फाइल में एक सौ से भी ज्यादा संगीन मालमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, रंगदारी, लेवी वसूलने से लेकर सरकारी निर्माण कार्य में लगी गाड़ियों को फूंक डालना शामिल है।

    Also Read : Breaking रांची आने के दौरान पलामू में एनकाउंटर, मारा गया अमन साहू

    Notorious gangster Lawrence Bishnoi claims- Aman Sahu was killed in a fake encounter कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का दावा- अमन साहू को फर्जी एनकाउंटर में मारा गया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विस बजट सत्र में स्वीकृत की गयी राजस्व विभाग के 7.58 अरब की अनुदान मांग
    Next Article झारखंड के तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी, होली में चढ़ेगा पारा, जानें आज का WEATHER UPDATE

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    30 साल देश की सरहद पर डटे रहे JCO सत्येंद्रनाथ सिंह, बाड़े गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ ऐतिहासिक स्वागत

    May 10, 2026
    गुमला

    जेल से बाहर निकले ASI मनोज पासवान के तीन कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्वा वर्ल्ड में मदर्स डे की धूम, खुशबू बनीं बेस्ट मदर

    May 10, 2026
    Latest Posts

    30 साल देश की सरहद पर डटे रहे JCO सत्येंद्रनाथ सिंह, बाड़े गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ ऐतिहासिक स्वागत

    May 10, 2026

    जेल से बाहर निकले ASI मनोज पासवान के तीन कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 10, 2026

    एक्वा वर्ल्ड में मदर्स डे की धूम, खुशबू बनीं बेस्ट मदर

    May 10, 2026

    पेयजल-बिजली संकट पर 12 मई को भाजपा का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय का करेगी घेराव

    May 10, 2026

    थानेदार का महिला पुलिसकर्मी के साथ तस्वीर वायरल, गिरी गाज

    May 10, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.