Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमशेदपुर : छात्र ने देर रात तक खेली पबजी गेम, फांसी लगाकर दे दी जान
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर : छात्र ने देर रात तक खेली पबजी गेम, फांसी लगाकर दे दी जान

    Team JoharBy Team JoharAugust 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    जमशेदपुर : सर्वोदय पथ निवासी बीबीए के छात्र पीयूष कुार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों ने जब सुबह कमड़े की खिड़की का शीशा तोड़ा तो देखा पीयूष का शव पंखे से लटक रहा था। दरवाजा तोड़ कर शव उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
    जब छात्र का मोबाइल परिजनों ने चेक किया तो पता चला कि वह देद रात तक पबजी गेम खेल रहा था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। भुइयाडीह स्वर्णरेखा घाट पर पीयूष का दाह संस्कार हुआ। पीयूष ने आत्महत्या क्यों की परिजन इसका कारण नहीं बता पा रहे हैं। बताते हैं कि उसे किसी तरह का कोई टेंशन नहीं था।
    मृतक पीयूष ने इसी साल टैगोर एकेडमी से 12 वीं की परीक्षा पास कर कोलकाता के ब्रेन वेयर कॉलेज में अपने दोस्त अविनाश के साथ बीबीए में दाखिला लिया था। सात अगस्त से कॉलेज में क्लास चलने वाली थी। दोनों दोस्त पांच अगस्त को कोलकाता जाने वाले थे। वहां किराए पर कमरा भी ले लिया था।
    पियूष ने आत्महत्या करने की बात शायद पहले से ही सोच रखी थी। बुआ बताती है कि जिस पीली नायलान की रस्सी से उसने फांसी लगाई है वो शाम को सामान के साथ खुद खरीद कर लाया था। बुआ ने शाम को पूछा तो बताया कि कोलकाता जा रहे हैं तो वहां धोने के बाद गीले कपडे़ फैलाने के लिए रस्सी ली है। पिता से बोला था कि दुकानदार रस्सी नहीं दे रहा था। जब कपड़ा फैलाने की बात बताई तब दी। मृतक की मां प्रतिमा चौरसिया को जवान बेटे की मौत का गहरा सदमा लगा है।

    #Crime news #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाॅब लिंचिंग: बिहार में भीड़ ने दो लोगों को मार डाला
    Next Article मंहगाई की मार : झारखंड के 25 कंपनियां बंद, हजारों मजदूर बेरोजगार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.