Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»हाई स्पीड सफारी ने ली बाइक सवार की जान
    क्राइम

    हाई स्पीड सफारी ने ली बाइक सवार की जान

    Team JoharBy Team JoharMarch 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाइक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल रिंग रोड टोल प्लाजा के पास सफारी की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे की है. जहां एक तेज रफ्तार सफारी कार (BR21AE0319) और बाइक SP 125 ड्रम (JH 01 FJ 9586) के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. मृतक की शिनाख्त बेलाल अंसारी के रूप में हुई है. इस टक्कर में बेलाल अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई. आक्रोशित गांव वालों ने शाम छह बजे से आठ बजे तक सड़क जाम कर दी. जिससे सड़क के दोनों तरफ एक किमी तक वाहनों की कतार लग गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह, एसआई रविशंकर सिंह सहित पुलिस बल ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

    बाइक

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक बेलाल अंसारी का एक पैर कटकर बाइक में फंस गया था. वहीं हादसे के बाद एसयूवी सवार महिला-पुरुष वाहन छोड़कर फरार हो गए. जबकि उनके पर्स और अन्य सामान कार पर ही पड़े थे. बता दें कि बेलाल अंसारी आयुर्वेदिक दवा का काम करते थे, किसी काम से विकास गए थे और लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि रांची-पुरुलिया पथ ओवरब्रिज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही सफारी कार ने बेलाल की बाइक को सीधी टक्कर मार दी. बेलाल अंसारी चिलदाग गांव के निवासी थे. उनकी मौत की खबर से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. वे अपने शांत और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे. इस हादसे के दौरान पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, परवेज खान, अब्दुल इमाम अंसारी, जलनाथ चौधरी, मुस्तफा अंसारी, सगीर अंसारी सहित अन्य घटनास्थल पहुंचे. इन्होंने टो प्लाजा के पास स्पीड ब्रेकर और डिवाइडर बनवाने की मांग की है.

    Also Read : Breaking : NTPC के केरेडारी DGM डिस्पैच को मारी गो’ली

    Accident Angada Angada police station Belal Ansari biker car driver Crash driver fled after accident eyewitness Hessel Ring Road police Police Force post mortem Rims Road Accident roadblock Safari car Toll Plaza अनगड़ा अनगड़ा थाना कार चालक टोल प्लाजा दुर्घटना पुलिस पुलिस बल पोस्टमार्टम प्रत्यक्षदर्शी बाइक सवार बेलाल अंसारी रिम्स सड़क जाम सड़क हादसा सफारी कार हादसा हादसे के बाद फरार हेसल रिंग रोड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking : NTPC के केरेडारी DGM डिस्पैच को मारी गो’ली
    Next Article BREAKING : NTPC के DGM Despatch गौरव कुमार की इलाज के दौरान मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.