Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रवासियों का दर्द : गांव आने के लिए छोड़ दिया परदेस का सब कुछ
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रवासियों का दर्द : गांव आने के लिए छोड़ दिया परदेस का सब कुछ

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बेगूसराय। लॉकडाउन के दौरान काम-धंधा बंद होने से परेशान प्रवासी कामगारों के आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है। देश के तमाम विकसित समझे जाने वाले राज्यों से भूखे रहकर, जलालत झेलकर बिहार के तमाम जिलों के साथ बेगूसराय के भी 50 हजार से अधिक लोग वापस आ चुके हैं। इन्हें गांव में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकारी स्तर पर मनरेगा, जल जीवन हरियाली समेत कई अभियान चल रहे हैं।

    जिसमें कुछ श्रमिकों को काम भी मिला है लेकिन मात्र इतने को काम मिलने से कुछ नहीं होना है। सभी श्रमिकों को काम दिलाने के लिए सरकार एक्शन मोड में है, जिला प्रशासन ने भी तमाम विभागों को तथा कार्यकारी एजेंसियों को स्थानीय प्रवासी श्रमिकों को काम देने का निर्देश दिया है।

    अब प्रत्येक सोमवार को डीआरसीसी में रोजगार कैंप भी लगाए जाएंगे, कृषि विभाग समेत अन्य कई विभाग लोगों को स्वरोजगार के लिए भी प्रशिक्षित करने का अभियान शुरू कर चुके हैं। लेकिन इन सारी कवायदों के बावजूद जलालत झेलनी के बाद भी यह बिहार में रुकेंगे, यह कहना मुश्किल है।

    लौटने वाले प्रवासियों को शासन-प्रशासन से काफी उम्मीद है, यह लोग खुश हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हम श्रमिकों के समस्या को देखते हुए, आर्थिक हालत को देखते हुए गरीब कल्याण योजना शुरू किया है। जिससे कम से कम से कम 125 दिन काम करने से दौरान यह लोग आत्मनिर्भर बनने के लिए अन्य उपाय ढूंढ लेंगे। गांव में रहकर आत्मनिर्भर बनने के लिए ढ़ेर सारे लोगों ने परदेस में अपना जमा जमाया सब कुछ छोड़ दिया है।

    असम से लौटे अवधेश सहनी, लालू सहनी, बमबम सहनी आदि ने शनिवार को बताया कि हम लोग बिहार में काम की कमी रहने के कारण परदेस गए थे। वहां काम धंधा चल रहा था, किसी तरह कमाकर जी रहे थे, परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। लेकिन लॉकडाउन ने तबाह कर दिया, काम धंधा बंद हो गया तो जीने लायक खाना मिलना भी मुश्किल हो गया, काफी जलालत झेलनी पड़ी।

    तीन महीने में सबकुछ तबाह हो गया, कई रातें खाली पेट गुजारी, उसके बाद केंद्र सरकार के कृपा से गांव आए हैं। अभी सदर अस्पताल में कोरोना की जांच कराने के बाद 10-20 दिन घर पर रहकर दर्द को भूलने का प्रयास करेंगे। परदेस में हुआ दुख गांव आकर कम हुआ, दिल को सुकून मिला है लेकिन शांति तब मिलेगी जब गांव में रोजगार या स्वरोजगार मिल जाएगा।

    Bihar news laborers Latest news Migrant Laborers Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलॉकडाउन के दौरान 65% बच्चे डिवाइस के आदी हो गए : सर्वे
    Next Article गुरु पूर्णिमा : गोबिंद से बड़ा हैं गुरु

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.