Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 1:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»अमरनाथ यात्रा के लिए हो जाएं तैयार, जुलाई के इस दिन से होगी शुरुआत… 
    देश

    अमरनाथ यात्रा के लिए हो जाएं तैयार, जुलाई के इस दिन से होगी शुरुआत… 

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMarch 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: बाबा अमरनाथ की इस साल की वार्षिक यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 9 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन संपन्न होगी। इस बार यात्रा की अवधि 38 दिन की होगी। यह फैसला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में राजभवन जम्मू में हुई श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की 48 वीं बैठक में लिया गया।

    यात्रा दोनों मार्गों अनंतनाग जिले में पहलगाम ट्रैक और गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग से एक साथ शुरू होगी। श्री अमरनाथ जी यात्रा-2025 के लिए श्रद्धालुओं की संभावित वृद्धि को देखते हुए बैठक में जम्मू, श्रीनगर और अन्य स्थानों पर केंद्रों में ठहरने की क्षमता में वृद्धि के उपायों पर चर्चा की गई।

    बैठक में यह भी चर्चा हुई कि बालटाल, पहलगाम, नुनवान, पंथा चौक श्रीनगर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को उपयुक्त रूप से बढ़ाया जाना चाहिए। संबंधित विभागों द्वारा जारी विभिन्न निर्माण कार्यों पर प्रगति की समीक्षा करते हुए उपराज्यपाल ने यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं के लिए कदम उठाने पर बल दिया।बैठक में चल रही परियोजनाओं, यात्रा से संबंधित जानकारी के प्रसार, यात्रियों, सेवा प्रदाताओं, घोड़ों के लिए बीमा कवर, श्राइन बोर्ड द्वारा ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार, यात्रा मार्गों का विस्तार और रखरखाव, पवित्र गुफा और निचले पवित्र गुफा क्षेत्र में भीड़भाड़ प्रबंधन उपाय, आपदा तैयारी और उपाय, हेली सेवाओं, मेडिकल केयर सुविधाओं का पर्याप्त प्रावधान, मौसम पूर्वानुमान, बुनियादी ढांचे और प्रणालियां, सुरक्षा और निगरानी और डिजिटल प्री-पेड प्रणाली के लिए सेवाओं की भर्ती पर भी चर्चा की गई।

    श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मनदीप कुमार भंडारी ने यात्रा के लिए प्रबंधों के संबंध में एक विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक में बोर्ड के सदस्यों में स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, डीसी रैना, कैलाश मेहरा साधु, केएन राय पितम्बर लाल गुप्ता, डा. शैलेश रैना और प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री उपस्थित थे। बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं और सेवाओं में सुधार के लिए विभिन्न उपायों का प्रस्ताव दिया।

     

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा में दिव्यांग पेंशन बढ़ाने की मांग पर भाजपा का वॉकआउट
    Next Article 51 शक्तिपीठों में शामिल पटना के प्रसिद्ध पटन देवी मंदिर की हालत चिंताजनक

    Related Posts

    देश

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    देश

    देश में कोरोना के एक्टिव केस हुए 7383, 24 घंटे में 10 लोगों ने गंवाई जान

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.