Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अब टूट रहा सब्र का बांध… क्यों… देखें VIDEO
    झारखंड

    अब टूट रहा सब्र का बांध… क्यों… देखें VIDEO

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अनुकंपा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : “घर में कमाने वाली मां थी। वह साल 2009 में ही चल बसी। उम्मीद थी कि उसकी जगह अनुकंपा पर रांची नगर निगम में मुझे नौकरी मिल जायेगी। मां को गुजरे 16 साल बीत गये, पर नौकरी नहीं मिली। नौकरी तो छोड़िये, पेंशन तक नहीं मिल रहा। कई दफा निगम के अफसरों के पास जाकर नौकरी के लिए मिन्नतें की, पर कहीं कुछ नहीं हुआ। आज होगा, कल होगा, काम हो रहा है… बस अधिकारी यह बोलकर टरकाते रहते हैं। अप हमलोग के सब्र का बांध टूट चुका है। नहीं चाहते हुए भी हमलोग को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। अगर निगम नौकरी दे देता तो यह नौबत नहीं आती।” यह कहना है रांची नगर निगम के बाहर धरना प्रदर्शन कर रही आश्रित सोनिया कच्छप का। सोनिया ने कहा कि इंतजार में उम्र बीतते जा रही है, पर निगम के अधिकारी मौनी बाबा बने हुए हैं।

    वहीं, प्रदर्शन कर रहे कार्तिक उरांव ने कहा कि उनके पिता का देहांत साल 2010 में हो गया था। उन्हें भी निगम से नौकरी की उम्मीद थी, पर आस टूट गयी। कार्तिक ने कहा कि पारिवारिक पेंशन के तौर पर महज 200 से 300 रुपये मिलते हैं। आज की तारीख में इस रकम से क्या होता है। नौकरी मिल जाती तो कई परिवारों का भला हो जाता।

    इधर, प्रदर्शन कर रहे आश्रितों की अगुआई कर रहे नरेश राम ने बताया कि तीन आश्रितों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद हाई कोर्ट ने तीनों आश्रितों को तत्काल पेंशन शुरू करने का आदेश निगम को दिया था। हाई कोर्ट के आदेश के बाद हाई कोर्ट की शरण में गये तीनों आश्रितों को पेंशन मिलने लगा, पर बाकी लोगों की अर्जी पर कोई सुनवाई निगम में नहीं हो रही।

    वहीं इस मामले को लेकर नगर निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया. उन्होनें बस इतना कहा कि काम हो रहा है, वक्त आने पर मीडिया को बता दिया जायेगा.

    Also Read : अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हास्य कवि सुनील पाॅल रांची में इस दिन बिखेरेंगे जलवा

    Also Read : कूलिंग पौंड में मिली अज्ञात महिला की बॉडी, ह’त्या की आशंका 

    16 years 16 साल 2009 corporation officers dependent Earning mother at home job on compassionate grounds officials passed away patience exhausted pension pleading Protest Ranchi Municipal Corporation silent officials sit-in protest Sonia Kachhap work in progress अधिकारी अनुकंपा पर नौकरी आश्रित काम हो रहा है घर में कमाने वाली मां चल बसी धरना प्रदर्शन निगम अफसर पेंशन प्रदर्शन मिन्नतें मौनी बाबा रांची नगर निगम सब्र का बांध सोनिया कच्छप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCRPF डीजी अपने शहीद जवान महिमानंद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पलामू
    Next Article 100 करोड़ के घोटाले पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने मांगा इतने दिन का वक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    Latest Posts

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.