Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गुमला में सड़क हादसे में भाई-बहन की दर्दनाक मौत, दो जख्मी
    जोहार ब्रेकिंग

    गुमला में सड़क हादसे में भाई-बहन की दर्दनाक मौत, दो जख्मी

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • टोटो के समीप अज्ञात ट्रक ने लिया चपेट में, एक ही बाइक पर सवार थे चारों भाई बहन

    रांची। गुमला-घाघरा मुख्य पथ पर टोटो के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

    घटना गुरुवार दिन के करीब 10:30 बजे की है। मृतकों में बसुआ पतराटोली निवासी सुना उरांव (30), व कमला कुमारी (26) शामिल है.। जबकि प्रीति कुमारी व सोनी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। रिश्ते में सभी भाई बहन हैं। जानकारी के अनुसार बसुवा पतराटोली निवासी सुना उरांव अपनी तीन सगी व ममेरी बहनों के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर खरका जा रहा था। टोटो डीवीडीह के समीप अज्ञात ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया।

    मौके पर ही सुना उरांव व कमला कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हुए। कुछ लोगों ने ट्रक का पीछा करने का प्रयास भी किया लेकिन ट्रक तेज गति से घाघरा की ओर निकल गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था और शव को सड़क पर रखकर रोड जाम करने की तैयारी में जुटे थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : चलन्त भोजनालय के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है ताजा भोजन
    Next Article चैनपुर एसडीओ सत्य प्रकाश निलंबित, गुमला एसडीओ को मिला चैनपुर का अतिरिक्त प्रभार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026
    Latest Posts

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.