Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 6:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नीतीश सरकार के बजट में मिल सकती है महिलाओं और युवाओं को बड़ी सौगात!
    जोहार ब्रेकिंग

    नीतीश सरकार के बजट में मिल सकती है महिलाओं और युवाओं को बड़ी सौगात!

    Kajal KumariBy Kajal KumariMarch 3, 2025Updated:March 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में आज, 3 मार्च को CM नीतीश कुमार की सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट विधानमंडल में पेश करेगी. इस बजट से बिहारवासियों को काफी उम्मीदें हैं, और राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह बजट महिलाओं, किसानों और युवाओं के कल्याण पर विशेष ध्यान केंद्रित कर सकता है.

    महिलाओं के लिए विशेष घोषणाएं संभव

    इस बार के बजट में महिलाओं के लिए विशेष आर्थिक मदद देने की योजना की संभावना जताई जा रही है. CM नीतीश कुमार ने पहले ही संकेत दिए थे कि राज्य सरकार महिलाओं के लिए उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा कर सकती है. इसके तहत, छोटे, मध्यम और बड़े स्तर के व्यवसायों में निवेश करने वाली महिलाओं को अतिरिक्त सब्सिडी मिलने की संभावना है, खासकर दलित महिलाओं के लिए अलग से राशि आवंटित हो सकती है.

    महिलाओं की पेंशन राशि में वृद्धि की उम्मीद

    बजट में महिलाओं को मिलने वाली पेंशन राशि में वृद्धि की भी संभावना है. वर्तमान में बुजुर्गों को 400 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है, जिसे बढ़ाकर 1,000 रुपये तक किया जा सकता है. इसके अलावा, जीविका दीदी को लोन और छोटे-मध्यम उद्योगों में महिलाओं द्वारा संचालित व्यवसायों को प्रोत्साहित करने के लिए अतिरिक्त सब्सिडी का ऐलान भी किया जा सकता है.

    किसानों के लिए विशेष योजनाएं

    इस बजट में किसानों के लिए भी विशेष योजनाओं की घोषणा की जा सकती है. इनमें डीजल पर सब्सिडी, सस्ती बिजली, और फिक्स चार्ज पर बिजली जैसे कदम शामिल हो सकते हैं, जो किसानों को राहत प्रदान कर सकते हैं. इसके अलावा, किसानों के लिए अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी संभावना है, जो राज्य के कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेंगी.

    चुनावी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण यह बजट

    बिहार का आगामी बजट 2025-26 ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह नीतीश कुमार की सरकार का विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी बजट होगा. इस बजट में किए जाने वाले महत्वपूर्ण घोषणाएं चुनावी दृष्टिकोण से भी खास हो सकती हैं, जो सरकार के लिए आगामी चुनावों में फायदेमंद साबित हो सकती हैं. इस बजट से बिहारवासियों को उम्मीद है कि राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए ठोस कदम उठाएगी, विशेषकर महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए.

    Also Read : हेमंत सरकार आज पेश करेगी वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट

    Bihar Assembly Election Bihar Residents Budget 2025-26 Dalit Women Economic Assistance Nitish kumar Political Analysts Promoting Industries Special Announcements for Women special package welfare schemes women empowerment Women Subsidy आर्थिक मदद उद्योगों को बढ़ावा कल्याण योजनाएं दलित महिलाएं नीतीश कुमार बजट 2025-26 बिहार विधानसभा चुनाव बिहारवासियों महिला सशक्तिकरण महिलाओं के लिए घोषणाएं महिलाओं को सब्सिडी राजनीतिक विश्लेषक विशेष पैकेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेलंगाना से गुमला लौटे 85 मजदूर, कंपनी ने रोकी 50 लाख मजदूरी
    Next Article प्रियंका चोपड़ा का बड़ा सपना टूटा… जानिये क्या

    Related Posts

    जमशेदपुर

    15 लाख की चोरी का खुलासा, पांच अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    August 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    मसौढ़ी की सविता देवी को राष्ट्रपति भवन से मिला न्यौता, विशेष डिनर समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि होंगी शामिल

    August 2, 2025
    बिहार

    सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, टूटी कुर्सी-डेस्क, बच्चे…

    August 2, 2025
    Latest Posts

    15 लाख की चोरी का खुलासा, पांच अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    August 2, 2025

    मसौढ़ी की सविता देवी को राष्ट्रपति भवन से मिला न्यौता, विशेष डिनर समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि होंगी शामिल

    August 2, 2025

    राजभवन के पास अनुसूचित जाति समाज का धरना, बाउरी बोले- SC लोगों के साथ हो रहा भेदभाव

    August 2, 2025

    लातेहार पुलिस को मिली सफलता, आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार व हथियार जब्त

    August 2, 2025

    कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर है अदरक, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.