Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»150 मजदूरों का 40 लाख रुपये का बकाया, जियो मैक्स कंपनी के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस
    क्राइम

    150 मजदूरों का 40 लाख रुपये का बकाया, जियो मैक्स कंपनी के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2025Updated:March 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मजदूरों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : जियोमैक्स माइन्स एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जो कि अब बंद पड़ी है उसके 150 मजदूरों का लगभग 40 लाख रुपये का बकाया लॉकडाउन के बाद से अटका हुआ है. इस बकाया राशि के खिलाफ रविवार को मजदूरों ने मशाल जुलूस निकाला. यह जुलूस एलआईसी ऑफिस कतरास से शुरू होकर कलाली फाटक, राजगंज रोड कतरास होते हुए जियो मैक्स कंपनी की फैक्ट्री गेट तक पहुंचा. मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन से जल्द बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की.

    मजदूर नेता दीप नारायण ने कहा कि…

    मशाल जुलूस के बाद एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मजदूर नेता दीप नारायण सिंह ने उपस्थित मजदूरों और लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि दिसंबर 2019 से लेकर 21 मार्च 2020 तक कंपनी के प्रबंधन ने मजदूरों का लगभग 40 लाख रुपये का बकाया मजदूरी नहीं दी है. उन्होंने बताया कि कंपनी की फैक्ट्री में लगभग 150 मजदूर कार्यरत थे, लेकिन आर्थिक मंदी का हवाला देकर प्रबंधन ने मजदूरी का भुगतान नहीं किया.

    लॉकडाउन के बाद फैक्ट्री बंद

    दीप नारायण सिंह ने कहा कि कोविड-19 के कारण 22 मार्च 2020 से फैक्ट्री को बंद कर दिया गया और इसके बाद से कभी भी फैक्ट्री को नहीं खोला गया. लॉकडाउन के बाद मजदूरों ने बकाया राशि की मांग की, लेकिन इसका भुगतान नहीं हुआ. इस दौरान यह जानकारी मिली कि कंपनी ने पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य बैंकों से 15 करोड़ 75 लाख रुपये का लोन लिया था, जो ब्याज सहित बढ़कर 27 करोड़ रुपये हो गया था.

    फैक्ट्री की नीलामी

    दीप नारायण सिंह ने बताया कि बैंक ने 15 अक्टूबर 2020 को कंपनी की फैक्ट्री पर सांकेतिक कब्जा किया था और 25 मार्च 2022 को भौतिक रूप से कब्जा कर लिया. हाल ही में पता चला कि बैंक ने फैक्ट्री की नीलामी कर दी है, जिसमें सबसे ऊंची बोली लगाने वाले “दी रिपब्लिक प्राइवेट लिमिटेड” बुधीया ग्रुप रांची ने फैक्ट्री के संपत्ति का अधिग्रहण किया है.

    उन्होंने कहा कि अगर बुधीया ग्रुप ने फैक्ट्री के संपत्ति को नीलामी के तहत खरीदा है, तो उन्हें कंपनी की सभी लायबिलिटी भी उठानी होगी, जिसमें मजदूरों का बकाया भुगतान भी शामिल है. दीप नारायण सिंह ने चेतावनी दी कि अगर मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं किया गया, तो वे फैक्ट्री को चालू नहीं होने देंगे.

    Also Read : झारखंड के तापमान में वृद्धि, सभी जिलों में पारा 30 डिग्री पार

    40 लाख रुपये closed company company management demand for payment Dhanbad factory gate Geo Max Mines and Minerals Pvt Ltd Kalali gate LIC office Katras lockdown outstanding amount Rajganj road Rs 40 lakh Torch Procession wages workers एलआईसी ऑफिस कतरास कंपनी प्रबंधन कलाली फाटक जियो मैक्स माइंस एंड मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड झारखंड धनबाद फैक्ट्री गेट बकाया राशि बंद पड़ी कंपनी भुगतान की मांग मजदूर मजदूरी. Jharkhand मशाल जुलूस राजगंज रोड लॉकडाउन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के तापमान में वृद्धि, सभी जिलों में पारा 30 डिग्री पार
    Next Article बाहा महोत्सव की शुरुआत कल से, रंगों के बजाए इस चीज से मनाते हैं होली

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.