Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हेमंत सरकार में जवाबदेही और संवेदना का अभाव : सुदेश महतो
    झारखंड

    हेमंत सरकार में जवाबदेही और संवेदना का अभाव : सुदेश महतो

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 1, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आजसू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : हेमंत सरकार में जनता के प्रति जवाबदेही और संवेदना का अभाव स्पष्ट दिख रहा है। विधानसभा में विधायकों द्वारा उठाए जा रहे विषयों के प्रति सरकार के मंत्रियों का रवैया टालमटोल का दिखता है। आजसू पार्टी सरकार के बजट की प्रतिक्षा कर रही है ताकि यह पता चल सके कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार अपने वायदों को लेकर गंभीर है या नहीं?, ये बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहीं।

    आजसू

    बता दें कि आज हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के जिला प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई तथा संगठन विस्तार की रणनीति बनाई गई। बैठक को डॉ देवशरण भगत, प्रवीण प्रभाकर, राजेंद्र मेहता, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, पार्वती देवी, दीपक महतो, इस्लाम अंसारी, संजय मेहता आदि ने संबोधित किया।

    बैठक को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड की अस्मिता, पहचान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए हमें हर जिले, प्रखंड और गाँव तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी और इस संगठन विस्तार के अभियान को कालबद्ध एवं योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। महतो ने ग्राम स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने की रणनीति पर चर्चा की, जिसके तहत प्रत्येक गांव में ग्राम कमेटी का गठन किया जाएगा।

    बैठक में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के लिए महिला प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई। यह निर्णय लिया गया कि संगठन में महिलाओं को नेतृत्व की भूमिकाओं में अधिक अवसर दिए जाएंगे, ताकि वे पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचा सकें और स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान कर सकें।

    इसके अलावा, सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की उपस्थिति को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विशेष रणनीति पर भी चर्चा की गई। डिजिटल प्रचार और जागरूकता अभियानों को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया टीम का गठन किया जाएगा, जो पार्टी की विचारधारा और नीतियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का कार्य करेगी।

    इस बैठक में रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, रामलखन प्रसाद, आशुतोष तिवारी, ओम भारती, दिलीप साहू, राजकिशोर कुशवाहा, विश्वनाथ भगत, अरविंद यादव, मुनिया उरांव, अभिषेक राज हेरेंज, हाकिम अंसारी, रमेश भगत, दीपक महतो, गोपीनाथ सिंह, डॉ पार्थ परितोष, प्रत्यूष प्रशांत, आशुतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।

    Also Read : DGP अनुराग गुप्ता को CID और ACB का अतिरिक्त प्रभार, अधिसूचना जारी

    AJSU Party Assembly Budget Awaiting Central President Chief Minister Hemant Soren Former Deputy Chief Minister Government Approach government policies Government Promises Hemant government Jharkhand Politics Lack of Sensitivity Ministers' Evasion Mla Public Accountability Sudesh mahto आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष जनता जवाबदेही झारखंड राजनीति पूर्व उपमुख्यमंत्री बजट प्रतिक्षा मंत्रियों टालमटोल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा विधायक सरकार रवैया सरकार वादे सरकारी नीतियां संवेदना अभाव सुदेश महतो हेमंत सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAI बनेगा भारत का ग्रोथ इंजन, GDP को मिलेगी रफ्तार : Akash Ambani
    Next Article कल कोकर और उसके आसपास के इलाके की बत्ती होगी गुल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.