Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»स्वास्थ्य»बासी मुंह चाय पीना पहुंचा सकता है भारी नुकसान, जानें क्यों सुबह पहले पानी पीना है जरूरी
    स्वास्थ्य

    बासी मुंह चाय पीना पहुंचा सकता है भारी नुकसान, जानें क्यों सुबह पहले पानी पीना है जरूरी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: चाय भारतीय लोगों के लिए बहुत जरूरी है मानो संस्कृति है ये सुबह की शुरुआत चाय के साथ करना ज्यादातर लोगों के रूटीन में शामिल है। चाय न केवल ताजगी देती है, बल्कि यह शरीर को एनर्जी से भी भर देती है।

    हालांकि, सुबह की चाय पीने से पहले कई लोग पानी पीते हैं । अब सवाल उठता है कि क्या इसके पीछे कोई स्वास्थ्य से जुड़े कारण भी हैं या नहीं? आइए इस बारे में जानते हैं ।

    पाचन तंत्र को तैयार करना

    चाय में कैफीन और टैनिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र पर प्रभाव डाल सकते हैं। खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी या अपच की समस्या हो सकती है। चाय पीने से पहले पानी पीने से पेट की अंदरूनी परत को सुरक्षा मिलती है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

    शरीर को हाइड्रेट करनारातरात भर सोने के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है। सुबह उठते ही चाय पीने से पहले पानी पीने से शरीर हाइड्रेट होता है। चाय में डायूरेटिक गुण होते हैं, जो शरीर से पानी को बाहर निकाल सकते हैं। इसलिए, पहले पानी पीकर शरीर में पानी की कमी को पूरा करना जरूरी है।मुंह के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंदसुबह उठते ही मुंह में बैक्टीरिया की संख्या ज्यादा होती है। चाय पीने से पहले पानी पीने से मुंह साफ होता है और बैक्टीरिया कम होते हैं। इससे मुंह की दुर्गंध और दांतों की समस्याओं से बचाव होता है।

    चाय के स्वाद को बढ़ाना

    चाय पीने से पहले पानी पीने से जीभ और मुंह के टेस्ट बड्स साफ हो जाती हैं। इससे चाय का असली स्वाद महसूस होता है।

    शरीर के तापमान को संतुलित करना

    चाय गर्म होती है और सीधे चाय पीने से शरीर का तापमान अचानक बढ़ सकता है। पहले पानी पीने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और चाय के गर्म प्रभाव को संभालना आसान हो जाता है।

    टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालना

    पानी शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। सुबह उठकर पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।

    एसिडिटी और गैस से बचाव

    चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन पेट में एसिड के स्तर को बढ़ा सकते हैं, जिससे एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। पहले पानी पीने से पेट में एसिड का स्तर संतुलित रहता है और एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से बचाव होता है।

    मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है

    सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है।

    Read also: झारखंड विस बजट सत्र : बालू के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

    Read also: Jharkhand Election Result 2024 : जनता ने हेमंत सोरेन पर जताया भरोसा, लेकिन इन 6 मंत्रियों को नकार दिया, एक तो बहु को भी नहीं जीता पाए

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“शादी करो या तो नौकरी छोड़ो”, सिंगल वर्कर्स को इस कंपनी ने दिया झटका.. 
    Next Article CM हेमंत पत्नी कल्पना के साथ पहुंचे ऑर्किड अस्पताल, सांसद महुआ माझी का जाना हाल

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नौतपा में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जोड़ें ये कूलिंग फूड्स

    May 26, 2026
    क्राइम

    लोहरदगा में बेटे ने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मासूम बेटी भी जख्मी

    May 25, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.