Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 4:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»कोल्हान यूनिवर्सिटी के बैंक खाते से 1.58 करोड़ उड़ाया, दो बैंककर्मी सहित तीन गिरफ्तार
    चाईबासा

    कोल्हान यूनिवर्सिटी के बैंक खाते से 1.58 करोड़ उड़ाया, दो बैंककर्मी सहित तीन गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 24, 2025Updated:February 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बैंक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : कोल्हान यूनिवर्सिटी के बैंक खाते से 1 करोड़ 58 लाख 96 हजार 800 रुपये का गोलमाल हो गया। रातों-रात बैंक अकाउंट से ये रकम दूसरे खतों में ट्रांसफर कर दिये गये। इस बात का खुलासा तब हुआ जब यूनिवर्सिटी के कुलसचिव ने चाईबासा के मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज कराई। कुलसचिव की शिकायत के आधार पर मुफस्सिल थाना में बीते 19 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गयी। जिले के पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर के कानों तक जब यह बात पहुंची तो उन्होंने इस मसले को काफी गंभीरता से लिया। ASP अभियान पारस राणा और ट्रेनी ASP सह मुफस्सिल थानेदार निखिल राय एवं सदर SDPO की देखरेख में SIT गठित की गयी। गठित SIT ने तफ्तीश शुरू की। टेक्निकल सेल की भी मदद ली गयी। झारखंड के रांची, रामगढ़ और बोकारो के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल एवं छत्तीसगढ़ तक टीम को भेजा गया। जगह-जगह ताबड़तोड़ रेड की गयी। एक क्लू मिला और SIT ने तीन लोगों को उठा लिया। धराये लोगों के नाम धनंजय कुमार प्रजापति, संजय कुमार और अमृता शर्मा बताये गये। इनके पास से 14 लाख 80 हजार रुपये कैश, पांच मोबाइल फोन, एक ATM और 73 पीस बैंक चेक जब्त किया गया।SIT ने झारखंड और झारखंड से बाहर जिस किसी भी खातों में 1,58,96,800/- रुपये ट्रांसफर किये गये थे, उन खातों में से करीब 93 लाख रुपये डेबिट फ्रीज करवा दिया। वहीं, युनिवर्सिटी के बैंक अकाउंट में रिइम्बर्समेंट (Reimbursment) की कार्रवाई बैंक के जरिये की जा रही है।

    तफ्तीश में जुटे SIT के अधिकारी तब चौंक गये जब इस कांड को अंजाम देने में दो बैंक के अधिकारी को शामिल पाया। उनका माथा तब और चकराया जब एक अधिकारी महिला निकली। धराये तीन लोगों में पहला शख्स 35 साल का धनंजय कुमार प्रजापति बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर का रहने वाला है। फिलहाल वह रामगढ़ के पानी टंकी रोड के परसोतिया गांव में रहता है। दूसरा शख्स 35 साल का संजय कुमार है। वह भी रामगढ़ के परसोतियां गांव का रहने वाला है। संजय कुमार रांची के कडरू स्थित ESAF बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है। वहीं, तीसरी संदेही गुनहगार 26 साल की अमृता शर्मा बोकारो की रहने वाली है। वह यस बैंक की चास ब्रांच में काम करती है। धराये तीनों लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, कांड में शामिल अन्य लोगों को दबोचने के वास्ते छापेमारी की जा रही है।

    Also Read : पांच वर्षीय लापता उमरा का श’व पानी लगे गड्ढे से बरामद

    Kolhan University's bank account siphoned off Rs 1.58 crore three including two bank employees arrested कोल्हान यूनिवर्सिटी के बैंक खाते 1.58 करोड़ उड़ाया दो बैंककर्मी सहित तीन गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में महाशिवरात्रि के दिन बदली रहेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था
    Next Article DGP ने मैट्रिक पेपर लीक मामले में आला अधिकारियों संग की बैठक, क्या दिये निर्देश… जानिये

    Related Posts

    झारखंड

    IIT ISM धनबाद का दीक्षांत समारोह संपन्न, 1880 छात्रों को मिली डिग्री

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    CM हेमंत सोरेन फिर दिल्ली रवाना, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत…

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    प्लाईवुड की जगह बिहार जा रही थी अवैध शराब की बड़ी खेप, पलामू पुलिस ने किया जब्त व दो तस्कर गिरफ्तार

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ रही है MOOD SWINGS की समस्या, जानें कारण और लक्षण

    August 1, 2025

    IIT ISM धनबाद का दीक्षांत समारोह संपन्न, 1880 छात्रों को मिली डिग्री

    August 1, 2025

    CM हेमंत सोरेन फिर दिल्ली रवाना, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत…

    August 1, 2025

    भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने Divorce के बाद मानसिक तनाव पर किया चौंकाने वाला खुलासा… जानें

    August 1, 2025

    प्लाईवुड की जगह बिहार जा रही थी अवैध शराब की बड़ी खेप, पलामू पुलिस ने किया जब्त व दो तस्कर गिरफ्तार

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.