Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 4:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»Uncategorized»कुख्यात श्रीप्रकाश शुक्ला का खात्मा करने वाले पूर्व IPS अफसर अजय शर्मा का निधन
    Uncategorized

    कुख्यात श्रीप्रकाश शुक्ला का खात्मा करने वाले पूर्व IPS अफसर अजय शर्मा का निधन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कैडर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय राज शर्मा का सोमवार देर रात नोएडा के कैलाश अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। उनके बेटे यश शर्मा ने यह जानकारी दी। यश ने बताया कि 1966 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी रहे शर्मा कई बीमारियों से ग्रस्त थे। उन्हें 25 जनवरी को गंभीर हालत में नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यश ने बताया कि उपचार के दौरान देर रात अजय राज शर्मा की मृत्यु हो गई। यूपी के कुख्यात बदमाश श्रीप्रकाश शुक्ला का खात्मा करने के बाद अजय राज शर्मा चर्चा में आए थे।

    अजय राज शर्मा के बेटे यश ने बताया कि उन्हें सांस लेने में परेशानी थी और वह मधुमेह तथा रक्तचाप से भी पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि शर्मा का अंतिम संस्कार बुधवार को दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। शर्मा उत्तर प्रदेश में विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के गठन और कुख्यात बदमाश श्रीप्रकाश शुक्ला के खात्मे को लेकर चर्चा में रहे थे। वह दिल्ली के पुलिस आयुक्त के साथ-साथ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीजी पद पर भी तैनात रहे थे।

    शर्मा सेवानिवृत्ति के बाद नोएडा में सेक्टर 44 के बी-ब्लॉक स्थित एक मकान में रह रहे थे। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के रहने वाले थे। अजय राज शर्मा दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर भी थे। दिल्ली में भी काफी लोकप्रिय पुलिस अधिकारियों में गिने जाते थे। दिल्ली पुलिस में ये पहले कमिश्नर थे, जिन्हें AGMUT कैडर को दरकिनार कर पोस्ट मिली थी। तत्कालीन गृह मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी इन्हें यूपी कैडर से लेकर आए थे।

    जमींदार परिवार में जन्मे अजय राज शर्मा को बचपन से ही पुलिस में जाने का शौक था। जब आईपीएस बनकर पुलिस विभाग में पहुंचे तो कई कीर्तिमान रच डाले। जब यूपी के तत्कालीन सीएम कल्याण सिंह को मारने की सुपारी श्रीप्रकाश शुक्ला को मिलने की खबर मिली तो एसटीएफ बनाई गई और उसकी कमान तत्कालीन डीजी रैंक के अधिकारी अजय राज शर्मा को सौंपी गई। उनकी अगुवाई में एसटीएफ ने श्रीप्रकाश शुक्ला को भी ठिकाने लगा दिया था।

    Also Read : झारखंड में आज से बढ़ेगा तापमान, जानें आगे के मौसम का हाल

    1966 batch 1966 बैच 25 जनवरी 25th January 80 years 80 वर्ष Ajay Raj Sharma critical condition demise elimination. former IPS officer Indian Police Service Kailash Hospital Noida Notorious Criminal Shri Prakash Shukla treatment Uttar Pradesh cadre Yash Sharma अजय राज शर्मा उत्तर प्रदेश कैडर उपचार कुख्यात बदमाश कैलाश अस्पताल खात्मा. गंभीर हालत निधन नोएडा पूर्व आईपीएस अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा यश शर्मा श्रीप्रकाश शुक्ला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAI के पूर्वाग्रहों से रहना होगा सावधान : PM मोदी
    Next Article अब थाने में भूमि विवाद का होगा समाधान, लगेंगे कैंप

    Related Posts

    Uncategorized

    डीआईजी किशोर कौशल का ‘मिशन मोड’ एक्शन : जमीन के काले कारोबार पर अब पुलिस करेगी सीधी चोट

    April 28, 2026
    Uncategorized

    भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, 70% सामान होगा ड्यूटी-फ्री

    April 27, 2026
    झारखंड

    रांची की स्वाति लकड़ा ने बढ़ाया झारखंड का मान, बनीं तेलंगाना की डीजी

    April 27, 2026
    Latest Posts

    हटिया स्टेशन पर शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, आरपीएफ ने जब्त की अवैध व्हिस्की

    April 28, 2026

    PM आवास योजना में देरी पर भड़के सरयू राय, बोले- अब खुद घरों में घुसेंगे लाभुक

    April 28, 2026

    चतरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों समेत चार को दबोचा, सात लाख की अफीम जब्त

    April 28, 2026

    रांची में कब्र से निकाली गयी महिला की ला’श, मां की ह’त्या के आरोप में बेटी समेत तीन गिरफ्तार

    April 28, 2026

    ALERT ! जामताड़ा डीसी के नाम बना डाला फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, विदेशी नंबर का हो रहा इस्तेमाल

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.