Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची की स्वाति लकड़ा ने बढ़ाया झारखंड का मान, बनीं तेलंगाना की डीजी
    झारखंड

    रांची की स्वाति लकड़ा ने बढ़ाया झारखंड का मान, बनीं तेलंगाना की डीजी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 27, 2026Updated:April 27, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्वाति लकड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली आईपीएस अधिकारी स्वाति लकड़ा को डीजी (डायरेक्टर जनरल) रैंक में पदोन्नति मिली है। 1995 बैच की आईपीएस अधिकारी स्वाति लकड़ा अब तेलंगाना कैडर में डायरेक्टर जनरल ऑफ स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि वह डीजी रैंक तक पहुंचने वाली अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय से आने वाली देश की संभवतः पहली महिला अधिकारी हैं।

    Called on the Hon’ble Chief Minister of Telangana, Sri A Revanth Reddy garu on my promotion in the rank of Director General of Police (DGP)@DGTSPF pic.twitter.com/r3lyZLAMNi

    — Swati Lakra (@SwatiLakra_IPS) April 25, 2026

    रांची से लेकर दिल्ली तक पढ़ाई का सफर

    स्वाति लकड़ा की शुरुआती शिक्षा रांची में हुई। उन्होंने लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई की, जबकि 12वीं की शिक्षा डीएवी (अब जेवीएम) श्यामली से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वीमेन से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया। स्वाति लकड़ा के पिता साउथ ईस्टर्न रेलवे में सिविल इंजीनियर रहे हैं। वहीं उनके पति बेनहूर महेश दत्त एक्का भी तेलंगाना कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। प्रशासनिक सेवा से जुड़े परिवार से आने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अलग पहचान बनाई।

    महिलाओं की सुरक्षा पर खास काम

    अपने 20 साल से अधिक के करियर में स्वाति लकड़ा ने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने तेलंगाना में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई अभियान चलाए और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। एक बातचीत में स्वाति लकड़ा ने कहा कि करियर में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन मेहनत और लगन से किया गया काम हमेशा सफलता दिलाता है। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों को निभाते हुए उन्हें सबसे ज्यादा संतुष्टि मिली है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता और एक बार सफलता मिलने के बाद भी कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए।

    रांची से गहरा जुड़ाव

    स्वाति लकड़ा ने बताया कि रांची उनकी जन्मस्थली है और उनका ससुराल भी वहीं है। वे समय-समय पर रांची आती-जाती रहती हैं और अपने राज्य तथा यहां के लोगों से उनका गहरा जुड़ाव बना हुआ है।

    Also Read : बंगाल चुनाव ड्यूटी में तैनात झारखंड के जवान की मौत, जांच की मांग पर गरमाया मामला

    administrative success story Indian Police Service inspirational news India IPS officer India Jharkhand women achievers ranchi news Swati Lakra Telangana DGP telangana police tribal woman IPS women in police India
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल ने अदालत में पेश होने से किया इनकार, ‘सत्याग्रह’ का थाम लिया रास्ता
    Next Article 10 लाख+ आबादी वाले शहरों पर केंद्र की बड़ी योजना, रांची और धनबाद का बनेगा अलग आर्थिक प्रोफाइल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंशाल्लाह और अस्सलामु अलैकुम से हिंदू लीगल फंड को क्यों हुई दिक्कत? आईपीएस बुशरा बानो के ट्रांसफर पर विवाद

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026
    Latest Posts

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.