Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आ’ग, डेढ़ करोड़ का हुआ नुकसान
    झारखंड

    शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आ’ग, डेढ़ करोड़ का हुआ नुकसान

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2025Updated:February 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शॉर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : जिले के इचाक थाना क्षेत्र स्थित करियातपुर बैंक ऑफ इंडिया के निकट एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई. इस घटना में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को 4 से 5 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

    घटना रात के लगभग 12:00 से 12:30 बजे के बीच की है, जब शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैल गई कि उसने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में इलेक्ट्रॉनिक सामान, हार्डवेयर और अन्य वस्तुएं जलकर राख हो गईं. स्थानीय ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया, और टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग बुझाने में टीम को करीब 4 घंटे का समय लग गया.

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो पास में स्थित बैंक ऑफ India की शाखा समेत कई अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ सकती थीं.

    इसी दौरान दुकान संचालक प्रकाश कुमार भी आग में झुलस गए. उन्हें इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को सामान्य बताया.

    स्थानीय लोगों का मानना है कि यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

    Also Read : 70वीं BPSC पीटी परीक्षा को लेकर आज पटना हाई कोर्ट में अहम सुनवाई

    Also Read : आज कितने में मिलेगा 14.2 किलो का LPG सिलेंडर, यहां देखें रेट

    Also Read : झारखंड में होने लगा गर्मी का एहसास… जानें किस दिन से बढ़ने लगेगा पारा

    Accident Bank of India chaos demand from administration electronic shop Fire Fire Brigade fire brigade team fire damage fire due to short circuit Fire Safety firefighting efforts Hazaribagh Ichak incident Kariyatpur local people market area medical college hospital. shop owner short circuit villagers' report अग्नि सुरक्षा अफरा-तफरी आग आग का नुकसान आग बुझाने में मशक्कत इचाक इलेक्ट्रॉनिक दुकान करियातपुर ग्रामीणों की सूचना. घटना दुकान संचालक दुर्घटना प्रशासन से मांग फायर ब्रिगेड फायर ब्रिगेड टीम बाजार क्षेत्र बैंक ऑफ इंडिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल शॉर्ट सर्किट शॉर्ट सर्किट से आग स्थानीय लोग हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिना सिक्योरिटी आसानी से मिल सकता है पर्सनल लोन… जानें कैसे
    Next Article ED अफसरों के नाम पर वसूली का मामला, SC ने HC के आदेश को रखा बरकरार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.