Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»टेलर में भिड़ते ही कार के उड़े परखच्चे, दो की दर्दनाक मौ’त
    जोहार ब्रेकिंग

    टेलर में भिड़ते ही कार के उड़े परखच्चे, दो की दर्दनाक मौ’त

    Team JoharBy Team JoharFebruary 3, 2025Updated:February 3, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जमशेदपुर में रहने वाले एक परिवार को थोड़ा भी महसूस नहीं होगा कि एक दिन पूर्व जिन बच्चों को शादी में भेजा वो शायद लौट कर घर वापस नहीं आयेंगे. जी हां, ऐसा ही एक मामला सोमवार की सुबह तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव इलाके में देखने को मिला. जमशेदपुर के दो लाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जबकि, एक गंभीर रुप से घायल है. मरने वालों में जमशेदपुर के गोलमुरी निवासी 25 वर्षीय रितु राज कुमार और 20 वर्षीय जान्हवी कुमारी शामिल हैं, जबकि रितु राज की बहन रोहिणी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई.

    वैगनआर कार में सवार होकर तीन लोग जमशेदपुर से रांची में एक शादी समारोह में गए थे. सोमवार की सुबह तीनों कार से जमशेदपुर वापस लौट रहे थे, तभी रड़गांव के पास खड़ी एक ट्रेलर में कार ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई और कार में सवार तीनों लोग कार में फंस गए.

    हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तमाड़ पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही तमाड़ थाना प्रभारी रोशन झा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला. जिसमें रितु राज और जान्हवी कुमारी की मौत हो चुकी थी, जबकि रोहिणी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. थाना प्रभारी ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया.

    बताया जा रहा है कि रोहिणी सिंह की हालत गंभीर है. थाना प्रभारी रोशन झा ने बताया कि उन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना दी कि रड़गांव के पास खड़ी ट्रेलर से एक कार टकरा गई है. दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार के अंदर तीन लोग फंस गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने दो शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भेजा. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना हुई है. उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

    Also Read : लूट का माल बांटने जमा हुए थे लुटेरे, पुलिस ने चार को दबोचा

    Also Read : बिहार में नये फोरलेन की शुरूआत जल्द, डेढ़ घंटे की दूरी बस 30 मिनट में होगी पूरी… जानें

    Also Read : अनुराग गुप्ता बने झारखंड के DGP, अधिसूचना जारी

    accident cause accident site Ambulance bodies car collision death Golmuri high speed jamshedpur Janhavi Kumari police police officer Radhgaon ranchi Rims Ritu Raj Kumar Road Accident Rohini Singh seriously injured Tamad police station trailer villagers Wedding Ceremony एंबुलेंस कार टक्कर गंभीर घायल गोलमुरी ग्रामीण जमशेदपुर जान्हवी कुमारी ट्रेलर तमाड़ थाना तेज रफ्तार थाना प्रभारी दुर्घटना कारण दुर्घटना स्थल पुलिस मृत्यु रड़गांव रांची रितु राज कुमार रिम्स रोहिणी सिंह शव शादी समारोह सड़क दुर्घटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलूट का माल बांटने जमा हुए थे लुटेरे, पुलिस ने चार को दबोचा
    Next Article शादी रचाकर महिला पुलिसकर्मी को जड़ा था थप्पड़, हुआ सस्पेंड

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.