Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सोनिया गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर में शिकायत दर्ज, राष्ट्रपति को कहा था ‘Poor Lady’
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनिया गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर में शिकायत दर्ज, राष्ट्रपति को कहा था ‘Poor Lady’

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2025Updated:February 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सोनिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की एक अदालत में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई ‘Poor Lady’ टिप्पणी के लिए शिकायत दर्ज की गई है. यह शिकायत स्थानीय वकील सुधीर ओझा ने दर्ज कराई, जिन्होंने सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है.

    वकील सुधीर ओझा ने कहा कि…

    मुजफ्फरपुर के वकील ओझा ने शनिवार को सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. ओझा ने कहा कि सोनिया गांधी की यह टिप्पणी राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान करने वाली थी और यह देश के सर्वोच्च संवैधानिक प्राधिकरण के प्रति अपमानजनक है. ओझा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को भी सह-आरोपी बताते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की.

    शिकायत दर्ज कराने के बाद ओझा ने संवाददाताओं से कहा, “सोनिया गांधी ने ‘बेचारी’ टिप्पणी करके राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान किया है. और यह देश के सर्वोच्च संवैधानिक प्राधिकरण के प्रति अपमानजनक है. ओझा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को भी सह-आरोपी बताते हुए उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए.”

    राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण को बताया बोरिंग, देखें सोनिया गांधी ने क्यों कहा “Poor Lady”#RahulGandhi #soniagandhi pic.twitter.com/fnxfsTYBgp

    — Newstrack (@newstrackmedia) January 31, 2025

    10 फरवरी को होगी सुनवाई

    अदालत इस मामले की सुनवाई 10 फरवरी को करेगी. आपको बता दें कि यह मामला उस समय सामने आया जब सोनिया गांधी ने संसद के बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति के संयुक्त संबोधन के बारे में टिप्पणी की थी. सोनिया गांधी ने कहा था, “राष्ट्रपति अंत तक बहुत थकी हुई थीं… वे मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी. ऐसा प्रतीत होता है कि भाषण बहुत लंबा था.”

    राहुल गांधी ने भी इस पर टिप्पणी करते हुए एक क्लिप में भाषण को “उबाऊ” बताया था, और प्रियंका गांधी वाड्रा भी उस समय वहां मौजूद थीं. राष्ट्रपति भवन ने बाद में एक बयान जारी किया जिसमें इस टिप्पणी को “अस्वीकार्य” बताते हुए कहा गया कि राष्ट्रपति मुर्मू थकी नहीं थीं.

    ALSO READ : स्कॉर्पियो में सफर कर रहे दो मौलानाओं को मा’रा छुरा, फिर…

    ALSO READ : B.Ed, M.Ed और B.P.Ed की प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल को, कब तक कर सकते हैं अप्लाई… जानें

    Bihar Budget Session Congress party Constitutional Authority Constitutional Respect court hearing Fir Indian Penal Code Indian politics legal action Legal Complaint Media Report muzaffarpur Opposition Leaders political controversy Poor Lady Comment President Droupadi Murmu Presidential Address Presidential Speech Priyanka Gandhi Vadra Public Comment Rahul Gandhi Sonia Gandhi Supreme Constitutional Authority अदालत सुनवाई एफआईआर कांग्रेस पार्टी कानूनी कार्रवाई कानूनी शिकायत प्रियंका गांधी वाड्रा बजट सत्र बिहार बेचारी टिप्पणी भारतीय दंड संहिता भारतीय राजनीति मीडिया रिपोर्ट मुजफ्फरपुर राजनीतिक विवाद राष्ट्रपति का संबोधन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भाषण राहुल गांधी विपक्षी नेता सर्वोच्च संवैधानिक प्राधिकरण संवैधानिक सम्मान सार्वजनिक टिप्पणी सोनिया गांधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्कॉर्पियो में सफर कर रहे दो मौलानाओं को मा’रा छुरा, फिर…
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी रांची, कब और क्यों… जानिये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.