Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»खूंटी में बच्चों से भरी बस की भीषण टक्कर, दर्जनों छात्र जख्मी
    क्राइम

    खूंटी में बच्चों से भरी बस की भीषण टक्कर, दर्जनों छात्र जख्मी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर शुक्रवार को एक दुखद हादसा हुआ, जब पिकनिक से लौट रही स्कूली बच्चों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में 20 से अधिक बच्चे जख्मी हो गए, जिनमें से तीन बच्चों को बेतरह चोटों के कारण सदर अस्पताल खूंटी रेफर किया गया. बाकी जख्मी बच्चों का इलाज तोरपा रेफरल अस्पताल में चल रहा है. घायलों में 6 से 14 साल के बच्चे शामिल हैं.

    जानें कैसे हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार, एएसके इंग्लिश मीडियम स्कूल रनिया के लगभग 100 बच्चे शिक्षकों के साथ शुक्रवार की सुबह पिकनिक के लिए बाघमुंडा बसिया गए थे. दिनभर पिकनिक मनाने के बाद जब वे लौट रहे थे, तो रास्ते में भालूटोली गांव के पास बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बस में सवार बच्चे सीट से टकराकर फर्श पर गिर गए, जिससे चीख-पुकार मच गई.

    स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मिलकर बच्चों को बस से बाहर निकाला और उन्हें 108 एंबुलेंस से तोरपा रेफरल अस्पताल भेजा. सूचना मिलते ही तोरपा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश जारी है.

    जख्मी बच्चों के नाम

    जख्मी में आदर्श कंडुलना (8 वर्ष), मुन्ना साहू (12 वर्ष), फ्रांसिस पूर्ति (एलकेजी 6 वर्ष), जोहन नाग मुंडा (9 वर्ष), अनीश कच्छप (9 वर्ष), युवराज सिंह (4 वर्ष), अर्पित भेंगरा (8 वर्ष), अनुपम हेमरोम (12 वर्ष), सफीना गुड़िया (11 वर्ष), अल्फा बारला (9 वर्ष), असरन मुंडू (10 वर्ष) और मंजूषा कुमारी (13 वर्ष) शामिल हैं.

    थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं.

    Also Read : IND vs ENG के बीच चौथे T20 में अजूबा, हर्षित राणा ने रचा इतिहास… जानें कैसे

    Also Read : महाकुंभ से बोकारो लौट रही बस की हजारीबाग में टक्कर…

    Also Read : 1 फरवरी 2025 : सोने की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंचीं, 84,900 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर

    Also Read : झारखंड के तापमान में बढ़ोतरी, लोगों को ठंड से मिली राहत

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 01 February 2025 : नए महीने की शुरुआत कैसी रहेगी? जानें राशिफल

    #Jharkhand News ASKE Public School Bus Accident children injured children’s safety Dr. Kumar Aniket investigation list of injured children local assistance Marcha Mod Picnic police Torp Torpa referral hospital treatment truck collision Vikas Kumar Jaiswal इलाज एएसके पब्लिक स्कूल खूंटी घटना की जांच घायलों घायलों की सूची झारखंड समाचार ट्रक से टक्कर डॉक्टर कुमार अनिकेत तोरपा तोरपा रेफरल अस्पताल थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल दुर्घटना पिकनिक पुलिस बच्चों की सुरक्षा बच्चों से भरी बस बाघमुंडा जलप्रपात मरचा मोड़ स्थानीय लोग हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIND vs ENG के बीच चौथे T20 में अजूबा, हर्षित राणा ने रचा इतिहास… जानें कैसे
    Next Article मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहन वित्त मंत्री ने पेश किया बजट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.