Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»दिल्ली में आज लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई, लालू यादव परिवार के पांच लोग हैं आरोपी
    क्राइम

    दिल्ली में आज लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई, लालू यादव परिवार के पांच लोग हैं आरोपी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लैंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज (30 जनवरी) “लैंड फॉर जॉब” मामले की सुनवाई होगी. इससे पहले, 16 जनवरी को यह सुनवाई टल गई थी, क्योंकि कोर्ट ने एक रेलवे अधिकारी पर मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं दी थी. इसी कारण 23 दिसंबर को भी सुनवाई नहीं हो सकी थी.

    इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव आरोपी हैं. 7 अक्टूबर 2023 को हुई सुनवाई में सभी आरोपियों को जमानत मिल गई थी. राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी को 1-1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी और पासपोर्ट सरेंडर करने का निर्देश दिया था.

    20 जनवरी 2024 को ED की दिल्ली और पटना टीम ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी, जबकि 30 जनवरी को तेजस्वी यादव से लगभग 10-11 घंटे तक पूछताछ की गई.

    लालू परिवार पर आरोप है कि रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले उम्मीदवारों से जमीन ली गई. इस मामले में मेसर्स एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों की संलिप्तता बताई जा रही है. तेजस्वी यादव पर यह भी आरोप है कि उन्होंने दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 150 करोड़ रुपये का बंगला बेहद सस्ते दाम में खरीदा, जो कथित रूप से रेलवे में नौकरी पाने वाले एक उम्मीदवार से लिया गया था.

    “लैंड फॉर जॉब” घोटाला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू यादव यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री थे. आरोप है कि लालू यादव ने पटना के 12 लोगों को गुपचुप तरीके से रेलवे के ग्रुप-D पदों पर नौकरी दी और इसके बदले उनसे अपनी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव के नाम जमीनों की रजिस्ट्री करवाई. इन प्लॉट्स को नाममात्र की कीमत पर नकद भुगतान कर खरीदा गया.

    CBI ने अपनी जांच में सात ऐसे उदाहरण पाए हैं, जहां उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी मिली और बदले में उनके परिवार ने लालू परिवार को जमीन हस्तांतरित की. इस मामले की प्रारंभिक जांच 2021 में शुरू हुई और बाद में इसे आधिकारिक केस में बदला गया. अब इस घोटाले में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव आरोपी हैं, जिन पर राउज एवेन्यू कोर्ट में मुकदमा चल रहा है.

    Also Read : झारखंड में ठंड से राहत मिलने की संभावना, बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

    Also Read : अब प्रोजेक्ट सहकर्मी ने महिला स्टाफ को बनाया शिकार, जानें पूरा मामला

    2004-2009 bail bribery case cbi corruption case court hearing Delhi ED fraud Hema Yadav inquiry investigation Lalu Prasad Yadav land for job case land registry land transfer Legal Proceedings Misa Bharti New Friends Colony political corruption Rabri Devi Railway job scam Ranikhet Rouse Avenue Court Tejashwi Yadav UPA-1 government ईडी कानूनी कार्यवाही कोर्ट सुनवाई जमानत जमीन रजिस्ट्री जमीन हस्तांतरण जांच तेजस्वी यादव दिल्ली धोखाधड़ी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पूछताछ भ्रष्टाचार मामला मीसा भारती यूपीए-1 सरकार राउज एवेन्यू कोर्ट राजनीतिक भ्रष्टाचार राबड़ी देवी रेलवे नौकरी घोटाला लालू प्रसाद यादव लैंड फॉर जॉब मामला सीबीआई हेमा यादव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपहले पत्नी को मारी गो’ली, फिर CRPF जवान ने खुद को भी उड़ा डाला
    Next Article सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसे में गई युवक की जान, 5 लहूलुहान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लद्दाख पर चीन की टिप्पणी से भड़के सोनम वांगचुक, पूछा- तिब्बत कब खाली कर रहे हैं?

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026

    लद्दाख पर चीन की टिप्पणी से भड़के सोनम वांगचुक, पूछा- तिब्बत कब खाली कर रहे हैं?

    October 17, 2026

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.