Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिजनेस»पेट्रोल 20 महीने के उच्चतम स्तर पर
    बिजनेस

    पेट्रोल 20 महीने के उच्चतम स्तर पर

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । पेट्रोल की कीमत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को लगातार 16वें दिन बढ़कर करीब 20 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई जबकि डीजल का मूल्य नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

    देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 33 पैसे बढ़कर 79.56 रुपये प्रति लीटर हो गई जो 29 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल के मूल्य में 58 पैसे की वृद्धि के साथ यह रिकॉर्ड 78.78.85 रुपये प्रति लीटर बिका। पेट्रोल की तुलना में डीजल के दाम तेजी से बढ़ने से दोनों के मूल्य का अंतर घटकर महज 71 पैसे रह गया है।

    देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 07 जून से लगातार बढ़ रहे हैं। इन 16 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 8.30 रुपये यानी 11.65 प्रतिशत और डीजल 9.46 रुपये यानी 13.63 प्रतिशत महंगा हो चुका है।

    पेट्रोल की कीमत कोलकाता और मुंबई में 32-32 पैसे बढ़कर क्रमश: 81.27 रुपये और 86.36 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई। चेन्नई में पेट्रोल 29 पैसे बढ़कर 82.87 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

    डीजल कोलकाता में 53 पैसे महंगा होकर 74.14 रुपये, मुंबई में 55 पैसे महंगा होकर 77.24 रुपये और चेन्नई में 50 पैसे की वृद्धि के साथ 76.30 रुपये प्रति लीटर बिका।

    Business News Latest news Online news petrol and diesel
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में आज मिले 28 कोरोना पॉजिटिव मरीज, कुल आंकड़ा 2055
    Next Article विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 लाख के करीब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.