Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अफवाह ने ली 13 लोगों की जान, PM मोदी ने जताया दुख
    जोहार ब्रेकिंग

    अफवाह ने ली 13 लोगों की जान, PM मोदी ने जताया दुख

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2025Updated:January 23, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jalgaon : ट्रेन में आग, चेन पुलिंग और फिर 13 लोगों की गई जान. जी हां, महाराष्ट्र के जलगांव में बीती शाम एक बड़ा हादसा हो गया. जहां एक अफवाह ने 13 लोगों की जान (Jalgaon Train Accident) ले ली. वहीं, कई अन्य लोग अब भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. इस घटना पर PM मोदी ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

    खौफनाक मंजर

    दरअसल, उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पुष्पक एक्सप्रेस (Pushpak Express) में आग लगने की अफवाह कुछ यूं फैली कि यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर जान बचाना ही बेहतर समझा. इसी चक्कर चक्कर में दर्जन भर से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. यात्रियों ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी और बाहर भागने लगे. कुछ लोग ट्रेन से कूद गए. वहीं कुछ यात्री पटरी पर इधर-उधर भागने लगे. इतने में दूसरे ट्रैक पर आ रही तेज रफ्तार कर्नाटक एक्सप्रेस ने उन्हें बुरी तरह से रौंद दिया.

    घायलों को तत्काल 2.70 लाख बांटे गए

    अब पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है.पुष्पक एक्सप्रेस हादसे में घायल 9 यात्रियों को वृंदावन अस्पताल और विघ्नहर्ता पचोरा में अनुग्रह राशि वितरित की गई. इसके अनुसार गंभीर रूप से घायल हसन अली, विजय कुमार, उत्तम हरजन,  धर्म सावंत, अबू मोहम्मद को 50-50 हजार रुपए तथा मामूली रूप से घायल मोहरम, हकीम अंसारी,  दीपक थापा. हुजला सावंत समेत सभी घायलों को कुल 2 लाख 70,000 रुपए की अनुग्रह राशि बांटी गई.

    PM मोदी व CM ने जताया गहरा दुख 

    पुष्पक एक्सप्रेस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र के जलगांव में रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे से दुखी हूं. मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने  मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने एक्स पर लिखा, “जलगांव जिले के पचोरा के पास हुई एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई लोगों की मृत्यु बहुत दुखद है. उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि. मेरे सहयोगी मंत्री गिरीश महाजन और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. पूरा जिला प्रशासन रेलवे प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है”

    Anguished by the tragic accident on the railway tracks in Jalgaon, Maharashtra. I extend my heartfelt condolences to the bereaved families and pray for the speedy recovery of all the injured. Authorities are providing all possible assistance to those affected: PM @narendramodi

    — PMO India (@PMOIndia) January 22, 2025

    CM समेत रेलवे ने भी किया मुआवजे का ऐलान

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है. वहीं रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए 1.5 लाख और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के लिए 50-50 हजार और घायलों के लिए 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है.

    Also Read: इस दिन रांची की बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, जानें क्या होगा नया रूट

    Also Read: पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, जानें क्या हुआ आगे…

    Accident accident details accident passengers chaos Chief Minister Fadnavis Compensation compensation for injured deceased deceased family ex-gratia fire rumor help to injured investigation of railway accident Jalgaon Karnataka Express Maharashtra North Maharashtra Pachora Prime Minister Modi Pushpak Express railway accident railway administration railway track train accident train brake train safety अनुग्रह राशि अफरातफरी आग की अफवाह उत्तर महाराष्ट्र कर्नाटक एक्सप्रेस घायलों का मुआवजा घायलों की मदद जलगांव ट्रेन ब्रेक ट्रेन सुरक्षा ट्रेन हादसा दुर्घटना दुर्घटनाग्रस्त यात्री पचोरा पुष्पक एक्सप्रेस प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र मुआवजा मुख्यमंत्री फडणवीस मृतक मृतक परिवार रेलवे ट्रैक रेलवे प्रशासन रेलवे हादसा रेलवे हादसे की जांच हादसे का विवरण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRashifal, 23 January 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड के इन इलाकों में आज कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.