Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»500 से अधिक शहीद अधिकारी और जवानों का बदला लिया : DGP
    जोहार ब्रेकिंग

    500 से अधिक शहीद अधिकारी और जवानों का बदला लिया : DGP

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 22, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DGP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : “झारखंड में हमारे 500 से अधिक अधिकारी और जवान नक्सलियों के हमले में शहीद हुए हैं, आज दो नक्सलियों को मार गिराने के बाद हमने उनकी मौत का बदला लिया है।” उक्त बातें झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने बोकारो में कही। DGP अनुराग गुप्ता नक्सली एरिया कमांडर और उसके एक अन्य साथी को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद बाद बोकारो में अधिकारियों और जवानों का हौसला बढ़ाने बोकारो पहुंचे थे। DGP अनुराग गुप्ता ने कहा कि झारखंड से 95% नक्सली खत्म हो चुके हैं। हमारा यह संदेश नक्सलियों को है देश का सबसे अच्छा झारखंड का सरेंडर पॉलिसी है। इसका लाभ उठाएं और पुलिस के समक्ष समर्पण करें नहीं तो अपने अन्य साथियों के साथ वो भी मारे जाएंगे। वहीं, डीजीपी ने पकड़े गए इनामी नक्सली के 15 लाख की रकम पूरी टीम को जल्द से जल्द देने की बात कही है।

    वहीं, IG ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर ने बताया कि 15 लाख के इनामी नक्सली रणविजय महतो के पकड़े जाने के बाद उसने कई खुलासे किये थे। उसी से यह जानकारी मिली कि बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग को लेकर पारस जोन की एरिया कमांडर उसकी पत्नी शांति देवी सेंट्रल जोनल कमेटी के सदस्य विवेक से मुलाकात करने जा रही है। इसी को लेकर पुलिस ने सुबह घेराबंदी शुरू की और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हुई, जिसमें दो नक्सली मारे गये और उनके एक नक्सली को गोली लगने की सूचना है। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके में सर्च अभियान चल रहा है अब अगला टारगेट केंद्रीय कमेटी सदस्य एक करोड़ का इनामी विवेक है। यहां

    वहीं, CRPF के IG साकेत कुमार सिंह ने कहा कि इस कामयाबी की मुख्य वजह आपसी समन्वय है। जो टारगेट DGP ने नक्सली को खत्म करने के लिए 31 मार्च का दिया है, उसमें सभी लोग लगे हुए हैं।

    याद दिला दें कि आज यानी बुधवार को भोरे-भोर बोकारो में 15 लाख का इनामी नक्सली रणविजय महतो की पत्नी एरिया कमांडर शांति देवी और उसके दस्ते का सदस्य मनोज टुडू कुमार मार गिराया गया था। पुलिस को यह हम कामयाबी कल देर शाम इनामी नक्सली रणविजय महतो के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद मिली। वहीं, सर्च अभियान में एक-47 और दो इंसास राइफल भी पुलिस ने बरामद किया है। आईजी ऑपरेशन ने बताया कि बरामद एक-47 गिरफ्तार नक्सली रणविजय का है, जबकि इंसास राइफल दोनों मारे गये नक्सलियों के है। इस नक्सल ऑपरेशन में बोकारो पुलिस कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ की टीम शामिल थी। इस ऑपरेशन को बोकारो के एसपी मनोज सर्वगियारी लीड कर रहे थे। एनकाउंटर के बाद सर्च ऑपरेशन में फोर्स ने एक AK-47, दो 5.56 इंसास रायफल, 7.62 एमएम की 158 गोलियां, 5.56 एमएम की 349 गोलियां, एक 5.56 LMG मैगजीन, एक 5.56 इंसास मैगजीन सहित अन्य सामान बरादम किये।

    Also Read : DTO ने चलाया जांच अभियान, 2.97 लाख का जुर्माना किया वसूल

    500 से अधिक शहीद अधिकारी और जवानों का बदला लिया : DGP More than 500 martyred officers and soldiers have been avenged: DGP
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDTO ने चलाया जांच अभियान, 2.97 लाख का जुर्माना किया वसूल
    Next Article हिंदपीढ़ी में छिनतई के बाद फायरिंग, जानें आगे क्या हुआ…

    Related Posts

    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.