Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में 138 हुए पॉजिटिव, कुल संक्रमित 7178
    बिहार

    बिहार में 138 हुए पॉजिटिव, कुल संक्रमित 7178

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना । बिहार के उन्नीस जिले में कोरोना संक्रमण के बाइस महिला समेत 138 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7178 हो गई है।

    स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में बक्सर में सबसे अधिक 36 पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद सारण में 17, दरभंगा में 14, पटना में 13, समस्तीपुर में 10 तथा बांका, गोपालगंज, जहानाबाद और नवादा में सात-सात लोग कोविड-19 की चपेट में आए हैं।

    इसी तरह बेगूसराय में चार, भागलपुर, नालंदा और वैशाली में तीन-तीन, शेखपुरा में दो तथा औरंगाबाद, कैमूर, किशनगंज, पूर्णिया और सीतामढ़ी में एक-एक समेत कुल 138 लोगों के संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई है, जिनमें 22 महिलाएं शामिल हैं। इस तरह बिहार में कारोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7178 हो गई है।

    विभाग के अनुसार संक्रमितों में से अधिकांश दूसरे प्रदेशों से आए हुए लोग हैं, जिन्हें स्क्रीनिंग के बाद प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया और यहीं से इनका स्वाब सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को अलग कर दिया गया है। होम क्वारंटाइन में रह रहे बाहर से आए लोगों का घर-घर सर्वेक्षण किया जा रहा है।

    coronavirus cases covid 19 Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिलायंस ने रचा इतिहास, बनी 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक बाजार पूंजीकरण की पहली कंपनी
    Next Article अनलॉक 2.0 की उम्मीद में लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में उछाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    Latest Posts

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.