Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग : तीन तलाक देने पर महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग : तीन तलाक देने पर महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    हजारीबाग : राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद मुस्लिम महिलाएं (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 यानी तत्काल तीन तलाक कानून अस्तित्व में आ गया। कानून बनने के बाद झारखंड के हजारीबाग में एक मुस्लिम महिला ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। तीन तलाक का यह मामला पिछले महीने का है। नवादा के रहने वाले अंसारी ने जुलाई में सुबेदा को एक बार में तीन तलाक बोलकर पीछा छुड़ा लिया था। सुबेदा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी शादी को चार साल हुए हैं और वह रोजाना मारपीट करता रहता था।

    दहेज के लिए मारपीट करने का भी आरोप

    वहीं बिष्णुगढ़ थाना के इंस्पेक्टर गणेश कुमार सिंह ने कहा कि तीन बच्चों की मां सुबेदा खातून ने पति दिलदार अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। तलाक देने के बाद उसने घर से भी निकाल दिया। उसने पति पर दहेज के लिए मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि तीन तलाक बिल के संसद से पास होने के बाद बड़ी हिम्मत कर शिकायत दर्ज कराने का मन बना सकी। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

    पति द्वारा सताई गई सभी पीड़िताओं को आगे आकर मामला दर्ज कराना चाहिए

    वहीं बिष्णुगढ़ के लोग पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए सुबेदा की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि अपने पति द्वारा सताई गई सभी पीड़िताओं को आगे आकर मामला दर्ज कराना चाहिए। बिष्णुगढ़ के एसडीपीओ साहदेव साओ ने कहा कि हम मामले का गंभीरता और बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इस मामले में तीन तलाक के प्रावधान लागू होते हैं या नहीं। हालांकि उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ दहेज कानून के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी।

    #Crime news #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : कसाई मोहल्ला में छापामारी, दुकान छोड़कर भागे मांस विक्रेता
    Next Article जमशेदपुर : डीएसई ब्रजमोहन सस्पेंड, नहीं हुई पोस्टिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.