Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»लद्दाख झड़प: मोदी ने 19 जून को सर्वदलीय बैठक बुलायी
    देश

    लद्दाख झड़प: मोदी ने 19 जून को सर्वदलीय बैठक बुलायी

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सेना के साथ हिंसक झड़प के बाद उत्पन्न स्थिति पर चर्चा के लिए शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलायी है।

    सोमवार रात को पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी क्षेत्र में हुई झड़प में सेना के 20 सैनिक शहीद हुए हैं जिनमें एक कमांडिंग आफिसर भी शामिल है।

    प्रधानमंत्री कार्यालय ने टि्वट कर कहा है, “ भारत-चीन सीमा से लगते क्षेत्रों में स्थिति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 जून को शाम पांच बजे सर्वदलीय बैठक बुलायी है। इस वर्चुअल बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। ”

    पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर करीब 40 दिन से भी अधिक समय से सैन्य गतिरोध जारी है। दोनों सेनाओं के बीच इस हिंसक झड़प के बाद स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार से ही रक्षा मंत्री , गृह मंत्री और विदेश मंत्री के साथ इस मुद्दे पर लगातार संपर्क में है। उन्होंने कई बैठकें भी की हैं।

    विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस घटना को लेकर तरह तरह के बयान दिये हैं और उन्होंने सरकार से इस मामले से जुड़े तथ्य देश के साथ साझा करने को कहा है। कुछ दलों ने सैनिकों की शहादत का बदला लेने और चीन को अपनी जमीन से पीछे खदेड़ने की भी मांग की है।

    पिछले करीब पांच दशकों में यह पहला मौका है जब चीन सीमा पर दोनों पक्षों के सैनिकों में इस तरह की झड़प हुई है। इससे पहले 1967 में नाथू ला में दोनों सेनाओं के बीच हुए टकराव में भारत के 80 सैनिक शहीद हुए थे जबकि चीन के 300 सैनिकों की जान गयी थी।

    Latest news Narendra modi National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश को नाज है सेना के जांबाजों की बहादुरी पर: राजनाथ
    Next Article सुशांत को प्रताड़ित करने के आरोप में सलमान समेत आठ पर परिवाद दायर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एंटी CEC प्रोटेस्ट : अभिजीत दीपके की होगी कोर्ट में पेशी, तिरंगा मार्च से पहले हुई थी गिरफ्तारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लद्दाख पर चीन की टिप्पणी से भड़के सोनम वांगचुक, पूछा- तिब्बत कब खाली कर रहे हैं?

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026
    Latest Posts

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026

    एंटी CEC प्रोटेस्ट : अभिजीत दीपके की होगी कोर्ट में पेशी, तिरंगा मार्च से पहले हुई थी गिरफ्तारी

    October 17, 2026

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026

    लद्दाख पर चीन की टिप्पणी से भड़के सोनम वांगचुक, पूछा- तिब्बत कब खाली कर रहे हैं?

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.