Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»स्मिथ की धामाकेदार पारी से आस्ट्रेलिया की बची लाज
    खेल-सिनेमा

    स्मिथ की धामाकेदार पारी से आस्ट्रेलिया की बची लाज

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2019Updated:August 2, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    बर्मिघम : एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन स्टीवन स्मिथ ने 144 रनों की धमाकेदार पारी खेली। स्मिथ के इस जोरदार पानी ने आस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर सिमटने से बचा लिया।
    आस्ट्रेलिया का 150 पार जाना भी मुश्किल लग रहा था लेकिन स्मिथ ने एक छोर संभाले रखा और आस्ट्रलिया को पहली पारी में 284 का स्कोर दिया। इंग्लैंड के लिए पांच विकेट लेने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड ने स्मिथ को आउट कर आस्ट्रेलिया को ऑल आउट किया।
    नाथन लॉयन 20 रन बनाकर नाबाद रहे। स्मिथ ने 219 गेंदों का सामना किया और 16 चौके तथा दो छक्के लगाए।
    दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दो ओवरों में बिना विकेट खोए 10 रन बना लिए हैं। उसकी जेसन रॉय (6) और रोरी बनर््स (4) की सलामी जोड़ी पहले दिन नाबाद लौटी।
    आस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ब्रॉड और क्रिस वोक्स ने मेहमान टीम का हालत खराब कर दी और पहले ही सत्र में तीन विकेट चटका दिए। पहले ही सत्र में स्मिथ कदम रख चुके थे। दूसरे सत्र में इंग्लैंड के गेंदबाज और हावी हो गए। इस सत्र में आस्ट्रेलिया ने पांच और विकेट खोए।
    122 रनों पर अपने आठ विकेट खोने वाली आस्ट्रेलिया की राह मुश्किल लग रही थी, लेकिन स्मिथ एक छोर पर इंग्लैंड के लिए मुसीबत बनकर खड़े हुए थे। वे बेहद समझदारी से पारी को आगे बढ़ा रहे थे। इस प्रयास में पीटर सीडल (44) ने उनका बेहतरीन साथ दिया। दोनों ने मिलकर नौवें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की। वोक्स ने 35 के कुल स्कोर पर आस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। इस बार उस्मान ख्वाजा को 13 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा।

    #latest hindi news #Online news #Sports News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोनाक्षी सिन्हा ने कहा, पार्टनर की कमी महसूस हो रही
    Next Article इंग्लैंड जीतेगी एशेज : ब्रायन लारा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    Latest Posts

    तृषा पर विवादित टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, तमिलनाडु पुलिस ने लिया एक्शन

    August 4, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.