Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»भारतपोल पोर्टल से अपराध पर अब लगेगी लगाम,जानें इस नई पहल के बारे
    देश

    भारतपोल पोर्टल से अपराध पर अब लगेगी लगाम,जानें इस नई पहल के बारे

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2025Updated:January 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live news desk : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में भारतपोल पोर्टल लॉन्च किया है, जो भारत से भागकर दूसरे देशों में छिपे अपराधियों को पकड़ने में मदद करेगा। यह पोर्टल राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को इंटरपोल के साथ जोड़कर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में तेजी लाने में मदद करेगा।

    भारतपोल पोर्टल के माध्यम से भारत की पुलिस और एजेंसियां इंटरपोल के साथ मिलकर अपराधियों को ट्रैक कर सकेंगी और उन्हें वापस लाने में मदद मिलेगी। इस पोर्टल के पांच मॉड्यूल होंगे, जो अपराध नियंत्रण, अपराधियों की पहचान, और अंतरराष्ट्रीय सहयोग में मदद करेंगे।

    भारतपोल पोर्टल के कुछ मुख्य फायदे हैं:

    *अपराध पर नियंत्रण: भारतपोल 195 देशों की पुलिस से जुड़कर अपराधियों को रियल टाइम में ट्रैक करेगा।

    *क्राइम को रोकने में सहायक: भारतपोल के माध्यम से ड्रग ट्रैफिकिंग, हथियारों की तस्करी, मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों को नियंत्रित किया जाएगा।

    *सभी एजेंसियों का प्रयास: सीबीआई को नोडल एजेंसी के रूप में काम करते हुए सभी राज्यों की पुलिस को प्रशिक्षित करने का काम सौंपा जाएगा।

    *अंतरराष्ट्रीय मदद: भारतपोल की मदद से रेड कॉर्नर नोटिस और अलग-अलग नोटिस जारी होने में आसानी होगी।

    भारतपोल पोर्टल के लॉन्च के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “भारतपोल हमारे देश के अंतरराष्ट्रीय इंवेस्टिग्वेशन को अलग रूप में ले जाने की पहल है। अभी तक इंटरपोल के साथ सिर्फ सीबीआई काम कर पाती थी, लेकिन अब भारतपोल के जरिए राज्यों की पुलिस और दूसरी एजेंसियां भी आपस में इंटरकनेक्ट रहेंगी।“

    उन्होंने आगे कहा, “नोडल एजेंसी अभी भी सीबीआई ही रहेगी, जो इंटरपोल से डायरेक्ट कनेक्ट रहेगी, लेकिन अब दूसरी एजेंसी भी इंटरनेशनल लेवल पर होने वाले क्राइम को पहले रोकने में योगदान निभा पाएगी।“

    उन्होंने कहा, “2047 में जब देश को आजाद हुए 100 साल हो जाएंगे, तब भारत हर क्षेत्र में सबसे आगे होगा। हमने एक साइंटिफिक लेवल पर भारत को आगे बढ़ाने की तैयारियां शुरू की हैं। वैश्विक चुनौतियों को नजर में रखते हुए खुद को अपडेट करना होगा।

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Amit shah bharatpoll new app News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक ही फेज में होगा दिल्ली विस चुनाव, वोटिंग और रिजल्ट कब… जानिये
    Next Article प्रतिभावान एवं परिश्रमी व्यक्ति थे शिव प्रसाद साहू : केशव महतो कमलेश

    Related Posts

    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    देश

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाता भगदड़: मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख रुपये की मदद

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मध्यप्रदेश : शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 12 की मौत, 39 अस्पताल में भर्ती

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, कई घायल

    October 17, 2026
    Latest Posts

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026

    कोलकाता भगदड़: मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख रुपये की मदद

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.