Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रशांत किशोर अस्पताल में भर्ती, नहीं खा रहे हैं खाना
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रशांत किशोर अस्पताल में भर्ती, नहीं खा रहे हैं खाना

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2025Updated:January 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रशांत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : BPSC अभ्यर्थियों को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर पटना में आमरण-अनशन कर रहे प्रशांत किशोर की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    इससे पहले आज 7 जनवरी की सुबह मेडिकल टीम पहुंची और जांच के बाद प्रशांत किशोर को भर्ती करने की सलाह दी. मेदांता अस्पताल के डॉ अजीत प्रधान अपनी टीम के साथ पहुंचे थे. इसके बाद एंबुलेंस से प्रशांत किशोर को भर्ती करने के लिए मेदांता अस्पताल भेजा गया. बता दें कि BPSC अभ्यर्थियों के साथ जनसुराज पार्टी के सुप्रीमो पिछले दो जनवरी से ही आंदोलन कर रहे हैं.

    तबीयत हुई खराब

    बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर को गैस और डिहाइड्रेशन की शिकायत है. वे सुबह से ही अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. जो डॉक्टर रेगुलर चेकअप करते हैं उनका मानना है कि प्रशांत किशोर को स्टोन है जिसकी वजह से उन्हें समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं. मेदांता अस्पताल से पहुंचे डॉ. अजीत प्रधान ने कहा कि वो प्रशांत किशोर का रेगुलर चेकअप करते हैं. प्रशांत किशोर को स्टोन की समस्या है, गैस हो रहा है, वे डिहाइड्रेशन से जूझ रहे हैं.

    दो जनवरी से हैं आमरण-अनशन पर

    बता दें कि प्रशांत किशोर दो जनवरी से आमरण अनशन पर पटना के गांधी मैदान में बैठे थे. हालांकि, बीते सोमवार की सुबह करीब चार बजे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद भी उन्होंने अपना अनशन जारी रखा है. वे खाना नहीं खा रहे हैं. प्रशांत किशोर ने बीते सोमवार को ही कहा था कि वे किसी हाल में अपना आमरण अनशन नहीं तोड़ेंगे. गांधी मैदान में जब वे बैठे थे उस वक्त भी मेडिकल टीम जाकर उनकी जांच कर रही थी. अब एक बार जब उनकी तबीयत बिगड़ी है तो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है.

    Also Read: पटना में दो अपराधी ढेर, मुठभेड़ में दारोगा को लगी गोली

    Also Read: बिहार, बंगाल से लेकर दिल्ली तक कांपी धरती, तिब्बत था भूकंप का केंद्र

    agitation BPSC aspirant dehydration Dr. Ajit Pradhan Gandhi Maidan gas health problem hospitalized hunger strike Jansuraj Party last Monday Medanta Hospital Medical Team not eating food patna police arrest Prashant Kishore stone अस्पताल में भर्ती आंदोलन आमरण अनशन खाना नहीं खा रहे गांधी मैदान गैस जनसुराज पार्टी डिहाइड्रेशन डॉ. अजीत प्रधान पटना पुलिस गिरफ्तारी प्रशांत किशोर बीते सोमवार बीपीएससी अभ्यर्थी मेडिकल टीम मेदांता अस्पताल स्टोन स्वास्थ्य समस्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleGATE 2025 परीक्षा का Admit Card आज होगा जारी, यहां कर सकेंगे Download
    Next Article झरिया के कौशलेंद्र ने जीते 12.5 लाख रुपये, कहां और कैसे… जानिये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.