Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पटना में दो अपराधी ढेर, मुठभेड़ में दारोगा को लगी गोली
    क्राइम

    पटना में दो अपराधी ढेर, मुठभेड़ में दारोगा को लगी गोली

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए और एक दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस टीम छापेमारी कर रही थी, उसी दौरान यह मुठभेड़ हुई. फिलहाल, पुलिस चार फरार अपराधियों की तलाश में जुटी है और दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    मुठभेड़ फुलवारी शरीफ के हिंदूनी इलाके में हुई मुठभेड़

    जानकारी के अनुसार, फुलवारी शरीफ के हिंदूनी इलाके में सोमवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. गौरीचक थाने के SI विवेक कुमार को गोली लगी, जिन्हें तत्काल एम्स पटना में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

    छापेमारी के दौरान शुरू हुई फायरिंग

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम छह अपराधियों की तलाश में हिंदूनी इलाके में छापेमारी कर रही थी. ये अपराधी काफी समय से पुलिस की रडार पर थे. पुलिस को सूचना मिली थी कि ये अपराधी इस इलाके में छिपे हुए हैं. जैसे ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, अपराधियों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं. जवाबी फायरिंग में पुलिस ने दो अपराधियों को ढेर कर दिया, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया. इन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

    नालंदा जिले के रहने वाले थे मारे गए अपराधी

    मारे गए अपराधियों की पहचान नालंदा जिले के रहने वालों के रूप में हुई है. पुलिस को घटनास्थल से कई खाली कारतूस और पिस्तौल भी बरामद हुई हैं. वहीं, चार अपराधी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

    क्या कहते हैं सिटी एसपी

    घटना की जानकारी मिलते ही सिटी SP पश्चिम सरथ आरएस मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी. साथ ही, मारे गए अपराधियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है.

    Also Read: रांची पुलिस का ऐलान, इनका दो सुराग और पाओ 20 हजार पुरस्कार

    Also Read: नक्सली IED ब्लास्ट में 8 जवान शहीद, CM विष्णुदेव आज देंगे श्रद्धांजलि

    2025 6 जनवरी absconding criminal Arrest cartridge City SP criminal criminal history criminal identified Criminal killed encounter Gaurichak police station Hinduni inspector January 6 Miscreant Nalanda patna Phulwari Sharif pistol police police action police conflict police operation Raid shot SI Vivek Kumar SI विवेक कुमार अपराधी अपराधी की पहचान आपराधिक इतिहास कारतूस गिरफ्तारी गोली लगना गौरीचक थाना छापेमारी दारोगा नालंदा पटना पिस्तौल पुलिस पुलिस अभियान पुलिस कार्रवाई पुलिस संघर्ष फरार अपराधी फुलवारी शरीफ बदमाश मारे गए अपराधी मुठभेड़ सिटी SP हिंदूनी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleICC टेस्ट रैंकिंग में भारत को लगा बड़ा झटका
    Next Article 12 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आ’ग, एक की मौ’त,1 घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.