Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में सोने की 3 समेत 6 खानों की नीलामी का रास्ता साफ, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में सोने की 3 समेत 6 खानों की नीलामी का रास्ता साफ, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 6, 2025Updated:January 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार जल्द ही राज्य के तीन जिलों सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह और पलामू स्थित छह खनिज ब्लॉकों की नीलामी करने वाली है. इस प्रक्रिया को खान एवं भूतत्व विभाग ने अंतिम रूप दे दिया है. इन ब्लॉकों में सरायकेला-खरसावां में तीन स्वर्ण खनिज ब्लॉक, पलामू में एक ग्रेफाइट और गिरिडीह में कॉपर तथा बेस मेटल के एक-एक खनिज ब्लॉक शामिल हैं.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में अतिरिक्त राजस्व संग्रहण के नए स्रोतों की खोज पर जोर दिया है. इसके तहत खान एवं भूतत्व विभाग खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया को गति दे रहा है.

    टॉप कॉपर उत्पादक राज्यों में है झारखंड

    झारखंड देश के अग्रणी कॉपर उत्पादक राज्यों में से एक है, जहां देश के 21 प्रतिशत तांबे का उत्पादन होता है. इन खनिजों की नीलामी से राज्य सरकार को राजस्व में वृद्धि होगी, साथ ही खनिज आधारित उद्योगों की स्थापना से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.

    पोंची ग्रेफाइट ब्लॉक का एलवाई जारी

    पलामू जिले के पोंची ग्रेफाइट ब्लॉक की नीलामी नवंबर 2023 में पूरी हो चुकी है और इसे 752.05 प्रतिशत पर बेचा गया. इस ब्लॉक का ई-नीलामी भी विभाग की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इस ब्लॉक का एलवाई (लेटर ऑफ इंटेंट) जल्द जारी किया जाएगा, जिससे उत्खनन कार्य शुरू होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

    केंद्र ने भी नीलामी का दिया था निर्देश

    इससे पहले, जुलाई 2023 में केंद्रीय खनन मंत्रालय ने राज्य सरकार को कई खनिज ब्लॉकों की नीलामी करने का निर्देश दिया था. मंत्रालय ने चेतावनी दी थी कि यदि राज्य सरकार ऐसा नहीं करती है, तो केंद्र स्वयं इन खदानों की नीलामी करेगा. इसके बाद खान और खनिज (विकास और रेगुलेशन) संशोधन बिल-2021 को संसद से पास किया गया था, जिसके तहत राज्य सरकार को समयबद्ध तरीके से खनिज ब्लॉकों की नीलामी करनी होती है.

    Also Read: शीतलहर का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    2021 amendment bill 2021 संशोधन बिल 2023 Auction base metal central government Chief Minister Hemant Soren copper e-auction employment gold mineral graphite jharkhand LY Mine mineral block mineral development Mines and Geology Department Ministry of Mines Ponchi graphite block Revenue Revenue Collection ई-नीलामी एलवाई केंद्र सरकार कॉपर खदान खनन मंत्रालय खनिज ब्लॉक खनिज विकास खान और भूतत्व विभाग ग्रेफाइट झारखंड नीलामी पोंची ग्रेफाइट ब्लॉक बेस मेटल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजस्व राजस्व संग्रहण रोजगार स्वर्ण खनिज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशीतलहर का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
    Next Article पांडेय गिरोह के गुर्गे को पलामू में गोलियों से भून डाला, बच्चे का जन्मदिन मनाने आया था मृतक दीपक व भरत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.