Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, AK-47 और SLR बरामद
    क्राइम

    मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, AK-47 और SLR बरामद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 5, 2025Updated:January 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नक्सली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Naxalite Encounter : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिलों की सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो गए. यह मुठभेड़ 4 जनवरी की शाम को शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें अबूझमाड़ क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन पर थीं. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के पास से AK-47 और SLR जैसे शक्तिशाली हथियार भी बरामद हुए हैं.

    आईजी ने की पुष्टि

    बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, सुंदरराज पी ने पुष्टि की कि अब तक चार वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. मुठभेड़ में दंतेवाड़ा DRG के हेड कांस्टेबल सन्नू कारम शहीद हो गए हैं. इसके बाद भी सुरक्षा बलों का सर्च अभियान जारी है. दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जिलों की DRG और STF की संयुक्त टीमें इस क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ कड़ा अभियान चला रही हैं.

    3 जनवरी से हो रही थी मुठभेड़

    सुरक्षा बलों द्वारा 3 जनवरी को भेजी गई टीमों ने अबूझमाड़ इलाके को घेर रखा था और मुठभेड़ के दौरान दोनों पक्षों से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी. इस मुठभेड़ के बाद भी जवान मौके पर मौजूद हैं, और सर्च अभियान जारी है.

    एक-डेढ़ साल में 300 नक्सली मारे गए, 1000 हुए गिरफ्तार

    गौरतलब है कि पिछले एक-डेढ़ साल में छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता मिली है. इस दौरान 300 से अधिक नक्सली मारे गए हैं, लगभग 1000 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं और 837 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.

    Also Read: INDvsAUSTest : ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती, सिडनी में भारत की 6 विकेट से हार

    Abujhmad Ak-47 Bastar Bastar IG Chhattisgarh Chhattisgarh encounter Dantewada drg encounter search operation Inspector General of Police martyr Narayanpur Naxalite arrest Naxalite encounter Naxalite killed Naxalite violence Sannu Karam security forces security operation SLR STF Sundarraj P surrender अबूझमाड़ आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ मुठभेड़ दंतेवाड़ा नक्सली गिरफ्तारी नक्सली ढेर नक्सली मुठभेड़ नक्सली हिंसा नारायणपुर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर बस्तर आईजी मुठभेड़ सर्च ऑपरेशन शहीद सन्नू कारम सुंदरराज पी सुरक्षा अभियान सुरक्षा बल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleINDvsAUSTest : ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती, सिडनी में भारत की 6 विकेट से हार
    Next Article आज नहीं चलेगी दुमका–रांची एक्सप्रेस, कई और ट्रेनें भी प्रभावित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.