Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड पुलिस की बड़ी उपलब्धियां: साइबर अपराध से लेकर जन शिकायत समाधान तक सुरक्षा में मजबूती
    क्राइम

    झारखंड पुलिस की बड़ी उपलब्धियां: साइबर अपराध से लेकर जन शिकायत समाधान तक सुरक्षा में मजबूती

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2024Updated:December 31, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड पुलिस ने 2024 में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जो राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को मजबूत करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई हैं. यह जानकारी झारखंड पुलिस के आईजी ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर ने दी. वह पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में साल 2024 में कई महत्वपूर्ण अभियानों का डेटा जारी कर रहे थे.

    प्रतिबिम्ब एप का विकास

    अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड ने “प्रतिबिम्ब एप” विकसित किया, जो साइबर अपराधों के मामले में महत्वपूर्ण साबित हुआ. इस एप के माध्यम से अपराधों का खुलासा, अभियुक्तों की गिरफ्तारी और पीड़ितों को ठगी गई राशि वापस दिलाने में मदद मिली हैं. यह एप झारखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी प्रभावी रूप से इस्तेमाल किया जा रहा हैं. इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा 10 सितंबर 2024 को झारखंड पुलिस को सम्मानित किया गया.

    गिरीडीह जिले का निमियाघाट थाना को मिला अवार्ड

    झारखंड के गिरीडीह जिले के निमियाघाट थाना को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ तीन थानों में से एक अवार्ड दिया गया. यह पुरस्कार थाने की साफ-सफाई, पुलिसकर्मियों की सुविधाएं, शिकायतकर्ताओं के लिए सहूलतें, और सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रदान किया गया.

    जन शिकायत समाधान कार्यक्रम

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर और पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन में, राज्य में “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” की शुरुआत की गई. इसके तहत पुलिस अधीक्षकों को नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया. यह कार्यक्रम राज्य के सभी जिलों में प्रभावी रूप से चल रहा हैं और इसके अनुश्रवण का काम पुलिस मुख्यालय द्वारा किया जा रहा हैं.

    झारखंड पुलिस का दृढ़ संकल्प

    महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में, झारखंड पुलिस ने राज्य को अपराध और उग्रवाद से मुक्त करने के लिए दृढ़ संकल्प लिया हैं. राज्य में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने, नागरिकों की समस्याओं का समाधान और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस निरंतर कार्य कर रही हैं.

    झारखंड पुलिस आने वाले वर्षों में भी राज्य में नागरिकों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.

    Also Read : झारखंड पुलिस ने शुरू किया ‘ALERTS’ ऐप, अब सही समय पर मिलेगी घटनाओं की सूचना

    2024 Crime Investigation Department Crime-Free Jharkhand cyber crime Director General of Police Giridih district Hemant Soren Jharkhand Government Jharkhand Police Achievements law and order Nimiaghat Police Station Police Implementation Police Recognition Pratibimb App Public Grievance Redressal Program public safety Security Social Reform. Union Home Minister अपराध अनुसंधान विभाग अपराध मुक्त झारखंड कानून व्यवस्था केंद्रीय गृह मंत्री गिरीडीह जिला जन शिकायत समाधान कार्यक्रम झारखंड पुलिस झारखंड पुलिस की उपलब्धियाँ झारखंड सरकार निमियाघाट थाना पुलिस कार्यान्वयन पुलिस महानिरीक्षक पुलिस सम्मान प्रतिबिम्ब एप समाज सुधारJharkhand Police साइबर अपराध सार्वजनिक सुरक्षा सुरक्षा हेमन्त सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबॉलीवुड की दुनिया से अनुराग कश्यप का किनारा: मुंबई छोड़ने की तैयारी
    Next Article झारखंड पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2024 में 788 मामले दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.